फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   resident from jodhpur akshya get the 40th rank in upsc

जोधपुर के अक्षय के घर में खुशी की लहर, रैंकिंग में 40वां स्थान

Thu, 01 Jun 2017 01:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 01 Jun 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
resident from jodhpur akshya get the 40th rank in upsc
अक्षय गोदारा।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के आए परिणामों में जोधपुर के होनहार अक्षय गोदारा ने देश भर में 40वीं रैंक हासिल जोधपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश में नाम रोशन किया है।  अक्षय को मिली सफलता से परिवार में खुशी की लहर है। पूर्व में अक्षय आईपीएस में हो चुका है। अक्षय इन दिनों हैदराबाद में आईपीएस की ट्रेनिंग ले रहें है। उम्मीद है एक दो दिन में गोदारा जोधपुर पहुंचेंगे और अपने परिवार के साथ सफलता की खुशियां बांटेंगे। अक्षय के पिता दुर्गाराम जोधपुर डिस्कॉम में सहायक अभियंता है।

विज्ञापन


पिछली बार अक्षय ने जब परीक्षा दी तो वह आईएएस की बजाय आईपीएस में चयनित हुए। लेकिन उन्होने हिम्मत नही हारी और इस बार आईएएस में चयनित हुए है। लिहाजा परिवार में खुशियों का कोई ठिकाना नहीं है। उनके माता—पिता ने बताया कि अक्षय हमेशा से ही प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने लक्ष्य निर्धारित करते हुए तैयारी की थी। वे आईपीएस के लिए ट्रेनिंग कर रहें है लेकिन आईएएस में चयन के लिए वे लगातार मेहनत करते रहें है। इसी का परिणाम है कि उन्होंने इतनी अच्छी रैंकिंग हासिल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed