फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   renowned astrologers gathered in jaipur in a astrology camp

ज्योतिषियों का महाकुंभ, फ्री में दी एडवाइज

Sun, 13 Aug 2017 05:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 13 Aug 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
renowned astrologers gathered in jaipur in a astrology camp
अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में लोगों की समस्याओं का निदान करते ख्याति प्राप्त ज्योतिष - फोटो : amar ujala
इस शहर में हर शख्स परेशान सा क्यूं है? कोई नौकरी के लिए भटक रहा तो किसी को घर में वास्तु की चिंता, कोई पारिवारिक तनाव या धंधे से परेशान। हर कोई उपाय चाहता है। ऐसे ही परेशान लोगों के शंका समाधान के लिए गुलाबी नगरी, जयपुर में शनिवार से रविवार तक ज्योतिषियों का दो दिन का महाकुंभ लगा।
विज्ञापन


आज सम्मेलन के अंतिम दिन विद्वानों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कोई टैरो कार्ड से तो कोई अंकों की गणित से तो कोई जन्म कुंडली से लोगों का मुफ्त में भविष्य बताने में लगे थे। खास आकर्षण ज्योतिष के क्षेत्र में अत्याधुनिक ओरास्केनर यंत्र और हार्मोनाइजर मशीन थे। यहां लोगों को मशीनों से भविष्य और ग्रह दशा बताई गई। अखिल भारतीय प्राच्य ज्योतिष शोध संस्थान की की ओर से शास्त्री नगर स्थित क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र, विज्ञान पार्क में 12 व 13 अगस्त के दो दिन के अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन में पहले दिन मुफ्त परामर्श सत्र में 150 से अधिक नामी गिरामी ज्योतिषियों ने आमजन की हर समस्या का समाधान बताया। इसके लिए आयोजन स्थल पर खासी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


सम्मेलन के सत्र में कोच्ची के डॉ. के. दिवाकरण ने बताया कि ग्रहों की स्थिति या महादशा से पता चल जाता है की व्यक्ति को कौनसी बीमारी है और क्या निदान संभव है। मेडिकल साइंस यादि ज्योतिष को साथ लेकर चले तो बीमारियों का निदान आसान हो सकता है। नासिक के उमेश यशवंत ने ज्योतिष एवं आध्यात्म के बीच संबंध, मनीषा ने अंकों के महत्व और उसके आधार पर मानव व्यवहार के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुवनेश्वर के शुभेन्द्रु कुमार दास, ओडीसा के सुदर्शन गोयनका ने ज्योतिष और ग्रह दशाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ. लता श्रीमाली, भास्कर श्रोत्रिय, शुभेष शर्मन, डॉ. मृत्युंजय दाश, लुधियाना के शेलेन्द्र गोयल, गुजरात के केतन तलसानिया, भिवाड़ी की बबिता, हरियाणा के धीरज ग्रोवर, आसाम के विकास तिवारी आदि ने भी ज्योतिष और इससे जुड़ी विधाओं में नवाचारों के बारे में बताया और संबंधित विषयों पर पत्रवाचन किया।


कार्यक्रम संयोजक डॉ.रवि शर्मा व सीमा गुप्ता ने बताया कि नि:शुल्क परामर्श सत्र में ज्योतिषियों ने वास्तु, फलित ज्योतिष, अंक ज्योतिष, रमल, टैरो कार्ड, हीलिंग, सामुदायिक शास्त्र, स्वर विज्ञान, मोबाइल नंबर की ज्योतिष आदि पर परामर्श व सरल उपाय बताए।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed