फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rejuvenation at the Police headquarters on International Yoga Day today, tomorrow will yoga

योग दिवस: पुलिस मुख्यालय में पूर्वाभ्यास आज, कल होगा योग

Tue, 20 Jun 2017 05:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 20 Jun 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
Rejuvenation at the Police headquarters on International Yoga Day today, tomorrow will yoga
अंतराष्ट्रीय योग दिवस - फोटो : amar ujala
योग दिवस की पूर्वसंध्या पर लालकोठी स्थित राजस्थान पुलिस मुख्यालय के भवन में कल सुबह सात बजे योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मोहम्मद आलम तारिक ने पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित सभी पुलिस सेवा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योग शिविर का लाभ उठावें। उन्होंने यह भी अपील की है कि उक्त शिविर में भाग लेते समय आरामदायक वस्त्र पहन कर एवं खाली पेट निश्चिम समय पर उपस्थित हों। योग शिविर का नेतृत्व योगाचार्य शिवरतन करेंगे।


पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने बताया कि योग शिविर का आयोजन पुलिस मुख्यालय के अतिरिक्त आरपीए, पुलिस लाइन, जयपुर शहर एवं जयपुर ग्रामीण में भी किया जाएगा। जिसमें भी पुलिस उच्चाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय में गत दो वर्षों से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये योग प्रशिक्षक योगाचार्य शिवरतन के नेतृत्व में योग कक्षाएं प्रतिदिन शाम 7 बजे से लगाई जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed