फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rape with juvenile in jaisalmer district in rajasthan

फिर शर्मसार हुआ गुरू-शिष्य का रिश्ता, नहीं थम रहे नाबालिग के आंसू

Wed, 04 Oct 2017 11:34 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 04 Oct 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
rape with juvenile in jaisalmer district in rajasthan
फाइल फोटो।
हाल ही में राजस्थान के सीकर में एक निजी स्कूल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और उसका अवैध गर्भपात करवाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि अपने शिष्यों पर शिक्षकों द्वारा किए जा रहे शोषण की घटनाओं में एक कड़ी और जुड़ गई है।
विज्ञापन


अब जैसलमेर जिले में एक नौ वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्म उसे ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने किया है। इसकी पुष्टि नाबलिग की मेडिकल रिपोर्ट में हुई है। दरअसल जैसलमेर के नोखा में यह घटना सामने आई है।
विज्ञापन


यहां एक निजी स्कूल के शिक्षक जितेन्द्र कुमार ने पांचवी में पढ़ने वाली एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। घटना एक अक्टूबर की बताई जा रही है, जब नाबालिग रोजाना की तरह ट्यूशन के लिए उसके पास गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार है आरोपी

rape with juvenile in jaisalmer district in rajasthan
फाइल फोटो।
दुष्कर्म के बारे में नाबालिग ने अपने परिजनों को उसी दिन बता दिया था। लेकिन समाज मे बदनामी के डर से परिवार वाले इस घटना को छुपाए रखना चाहते थे।

इसके बाद हिम्मत करके पीड़िता के परिवार ने मंगलवार को नोखा पुलिस स्टेशन पर मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल कराया गया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

वहीं घटना के बाद से आरोपी शिक्षक जितेन्द्र फरार है। पुलिस ने आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed