{"_id":"5a17e19d4f1c1b6f548bf29a","slug":"ram-rahim-case-court-says-to-police-go-to-the-ashram-and-do-check","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम के डेरे से गायब हुई थी महिला, कोर्ट ने कहा - आश्रम जाकर करो जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम के डेरे से गायब हुई थी महिला, कोर्ट ने कहा - आश्रम जाकर करो जांच
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 24 Nov 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
राम रहीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान हाईकोर्ट ने रामरहीम के डेरे से गायब होने वाली विवाहिता के मामले में लचर जांच करने पर नाराजगी जताई है। अदालत ने पेश हुए जवाहर सर्किल थानाधिकारी को कहा कि यदि उनसे जांच नहीं हो रही है तो क्यों ना पुलिस कमिश्नर से जांच करा ली जाए।
इसके साथ ही अदालत ने आश्रम के पदाधिकारियों के बयान दर्ज करने और संबंधित व्यक्तियों की कॉल डिटेल की जांच कर 7 दिसंबर को जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है। न्यायाधीश महेन्द्र माहेश्वरी की एकलपीठ ने यह आदेश कमलेश की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।
सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी जवाहर सर्किल एसएचओ अदालत में पेश हुए। उनकी ओर से कहा गया कि सह आरोपी डीपीएस दत्ता नाम का कोई व्यक्ति डेरे में नहीं मिला है। इसके साथ ही एसएचओ ने अब तक की गई जांच रिपोर्ट अदालत में पेश की। रिपोर्ट को देखने के बाद अदालत ने नाराजगी जताते हुए कहा कि क्या अब कोर्ट को सिखाना होना कि जांच कैसे करनी है। अदालत ने कहा कि यदि उनसे जांच नहीं हो रही तो पुलिस कमिश्नर से जांच करा लेते हैं। इसके साथ ही अदालत ने मामले की सुनवाई 7 दिसंबर तक टाल दी।

ये है पूरा मामला, जानिए
कमलेश ने कोर्ट में बताया था कि वो और उसकी पत्नी गुड्डी राम रहीम के सिरसा आश्रम में गए थे, जहां उसकी पत्नी को कैद कर लिया गया।
कमलेश ने आरोप लगाया था कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने उनकी अनुयायी पत्नी को बहला फुसलाकर गायब कर दिया है। वह डेरे पर बार-बार पत्नी को तलाशने गया, लेकिन उसे कोई नहीं मिलवा रहा। परिवादी कमलेश कुमार ने रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि पत्नी गुड्डी के कहने पर गत 24 मार्च 2015 को ट्रेन से सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा जाते समय एक सेवादार से मिला था।
डेरा में पहुंचने के बाद सेवादार 28 मार्च को उसकी पत्नी को दत्ता के बुलाने की बात कहकर ले गया। तब से उसकी पत्नी का पता नहीं चला।