{"_id":"5969fdee4f1c1ba1238b46eb","slug":"rajput-community-cancel-its-jaipur-march-on-22-july","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आनंदपाल एनकाउंटर:राजपूतों का जयपुर कूच रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंदपाल एनकाउंटर:राजपूतों का जयपुर कूच रद्द
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 15 Jul 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेस के लिए राजपूत सभा भवन जाते राजपूत समाज के नेता लोकेंद्र सिंह कालवी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग को लेकर राजपूत समाज की ओर से 22 जुलाई को प्रस्तावित जयपुर कूच रद्द कर दिया है।
आनंदपाल के एनकाउंटर को उसके परिजनों और राजपूत समाज के कई संगठन फर्जी बता रहे है। उनका आरोप है कि यह एनकाउंटर नहीं बल्कि आनंदपाल की हत्या है। इस विवाद के चलते 20 दिन तक उसका अंतिम संस्कार नहीं होने दिया गया।
राज्य मानवाधिकार आयोग के आदेश पर पुलिस और प्रशासन द्वारा आनंदपाल का जबरन अंतिम संस्कार कराए जाने के बाद इन संगठनों ने 22 जुलाई को जयपुर कूच का आह्वान किया था। आज श्रीराजपूत सभा भवन में प्रेस कांफ्रेंस में राजपूत समाज के प्रमुख नेता लोकेंद्र सिंह कालवी और गिरिराज सिंह लोटवाड़ा ने मीडिया से कहा कि वे सीबीआई जांच पर अभी भी कायम है, लेकिन समाज के हित को देखते हुए 22 जुलाई को प्रस्तावित जयपुर कूच को रद्द कर दिया गया है।

पुलिस की घेराबंदी, मचा हडकम्प
file
- फोटो : file photo
22 जुलाई को जयपुर कूच के संबंध में राजपूत समाज की ओर से बुलाई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आज हडकम्प मच गया।
दरअसल पुलिस को भड़काउ भाषण देने के आरोपी राजपूत नेता सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के जयपुर में श्रीराजपूत सभा भवन में छिपे होने की सूचना मिली थी। गोगामेडी को पकड़ने के लिए पुलिस ने श्रीराजपूत सभा भवन को घेर लिया और इसके चप्पे—चप्पे की जांच की। पुलिस की इस कार्रवाई से यहां हड़कम्प मच गया। गिरिराज सिंह लोटवाड़ा ने पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि पुलिस बिना सर्च वारंट के भवन में घुस आई, जो निंदनीय है।