{"_id":"59d24d324f1c1b6d548b53f3","slug":"rajasthani-pacer-deepak-chahar-included-in-board-president-team-against-new-zealand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा राजस्थान का ये तेज गेंदबाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा राजस्थान का ये तेज गेंदबाज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 02 Oct 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी 17 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वन-डे सीरीज से पहले बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ खेले जाने वाले दो अभ्यास मैचों के लिए टीम का चयन कर लिया गया है। बोर्ड अध्यक्ष एकादश की 12 सदस्यीय टीम में इस बार राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर का भी चयन किया गया है।
इस टीम में 4 तेज गेंदबाजों को जगह दी गई और टीम 17 अक्टूबर को मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला अभ्यास मैच खेलेगी। दूसरा अभ्यास मैच भी मुंबई में ही 19 अक्टूबर को खेला जाएगा जिसके बाद कीवी टीम भारत से 5 वनडे मैचों की सीरीज का अभियान 22 अक्टूबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से करेगी।
राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने पिछले रणजी सत्र में काफी शानदार प्रदर्शन किया था और आईपीएल में भी वो महेन्द्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली राइजिंग पूणे सूपरजाइंट्स की ओर से खेलते हैं। चाहर से पहले अनिकेत चौधरी भी छोटी टीम इंडिया कही जाने वाली इंडिया-ए टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गए थे।

श्रेयस अय्यर को कप्तानी
फाइल फोटो
न्यूजीलैंड के खिलाफ दो अभ्यास मैचों के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त किया गया है। 12 सदस्यीय दल में 17 वर्षीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का भी चयन किया गया है। पृथ्वी फिलहाल न्यूजीलैंड ए के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
बोर्ड एकादश टीम इस प्रकार है:
श्रेयस अय्यर (कप्तान) ,शिवम चौधरी,करुण नायर,गुरकीरत मान,मिलिंद कुमार, ऋषभ पंत (विकेटकीपर),शाहबाज नदीम,दीपक चाहर,धवल कुलकर्णी,जयदेव उनादकट,आवेश खान
बोर्ड एकादश टीम इस प्रकार है:
श्रेयस अय्यर (कप्तान) ,शिवम चौधरी,करुण नायर,गुरकीरत मान,मिलिंद कुमार, ऋषभ पंत (विकेटकीपर),शाहबाज नदीम,दीपक चाहर,धवल कुलकर्णी,जयदेव उनादकट,आवेश खान