{"_id":"63f5d08a50bcedecb90134f9","slug":"rajasthan-woman-anm-protesting-naked-in-jaipur-arrested-for-breach-of-peace-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: शरीर से पूरे कपड़े उतारकर महिला ANM कर रही थी विरोध प्रदर्शन, शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: शरीर से पूरे कपड़े उतारकर महिला ANM कर रही थी विरोध प्रदर्शन, शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार
Wed, 22 Feb 2023 02:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 22 Feb 2023 02:41 PM IST
सार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक महिला अपनी शरीर से पूरे कपड़े उतारकर विरोध प्रदर्शन कर रही थी। अजमेर जिले के ब्यावर से आई महिला एएनएम को शांति भंग के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कपड़े उतारकर महिला ANM कर रही थी विरोध प्रदर्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी जयपुर में जेएलएन मार्ग पर स्थित एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सामने बुधवार को अजीब वाकया हुआ। अजमेर जिले के ब्यावर से जयपुर आई 36 साल की महिला एएनएम बीच सड़क पर ही निर्वस्त्र हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि बीच सड़क पर निर्वस्त्र हुई महिला साल 2020 से एपीओ चल रही है। महिला एएनएम निर्वस्त्र होकर अपने एपीओ होने का विरोध कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस के महिला को देखते ही हाथ पांव फूल गए। महिला कांस्टेबल ने कड़ी मशक्कत के बाद एएनएम पर काबू पाया। पुलिस महिला को एसएमएस अस्पताल थाने ले गई और शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर ली।
विज्ञापन
एसएमएस अस्पताल थानाधिकारी नवरत्न धोलिया के मुताबिक, जेएलएन रोड पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक महिला एएनएम निर्वस्त्र होकर बीच सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रही थी। महिला साल 2020 से एपीओ चल रही है। एएनएम अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए जेएलएन मार्ग के डिवाइडर पर जाकर निर्वस्त्र होकर बैठ गई। महिला काफी देर तक निर्वस्त्र डिवाइडर पर बैठी रही। महिला को देख राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसएमएस अस्पताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब महिला को काबू करने का प्रयास किया तो महिला उग्र हो गई, जिसे देखकर पुलिस टीम के भी हाथ-पांव फूल गए। महिला कांस्टेबलों ने बड़ी मुश्किल से महिला एएनएम पर काबू पाया और उसके कंबल लपेटकर एसएमएस अस्पताल थाने पर लाया। महिला कांस्टेबलों ने बड़ी मुश्किल से एएनएम को कपड़े पहनाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाधिकारी नवरत्न धोलिया के मुताबिक, महिला से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।