फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan sikar- daughter take a part in his fathers Funeral, he was a Soldier

बेटियों ने यूं बढ़ाया मरने के बाद सैनिक पिता का मान, रो पड़ा पूरा गांव

Sun, 07 Jan 2018 02:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 07 Jan 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
rajasthan sikar- daughter take a part in his fathers Funeral, he was a Soldier
पिता की अर्थी को कंधा देती बेटियां - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ तो लोग बेटियों को कोख में मारने में लगे हैं दूसरी तरफ ये बेटियां बेटों से बढ़कर अपना फर्ज निभा रहीं है।
विज्ञापन


ऐसा ही उदाहरण सामने आया है सीकर जिले के थोई कल्याणपुरा गांव में जहां पिता की मृत्य होने पर बेटियों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर बेटों के समान कंधा दिया। जिले के थोई थाना इलाके के कल्याणपुरा गांव निवासी सेना के जवान सुल्तानसिंह पुत्र हरदेवाराम का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनके दो बेटियां और एक पुत्र है। सुल्तान सिंह का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी शव यात्रा रवाना हुई तो दोनों बेटी नेहा और प्रमिला भी शामिल हुई।

 

पिता की अर्थी के दिया कंधा

rajasthan sikar- daughter take a part in his fathers Funeral, he was a Soldier
जवान को दी गई सलामी - फोटो : अमर उजाला
दोनों बेटियों ने घर से श्मशान घाट तक पिता की अर्थी को कंधा दिया। ये दृश्य देख सभी की आंखें नम हो गई। सेना के जवानों ने उन्हें हवाई फायर कर सलामी दी। बेटे प्रवेंद्र ने मुखाग्नि दी।

जवान की इस अंतिम यात्रा में बेटियों को कंधा देख मानों पूरा गांव ही बिलख पड़ा हो। अंतिम यात्रा में मौजूद सभी लोग बेटियां की तारीफ कर रहे थे और उन्हें हिम्मत बंधा रहे थे। शव यात्रा में श्रीमाधोपुर एसडीएम ब्रह्मलाल जाट, डीएसपी राजेंद्र बेनिवाल सहित पुलिस प्रसाशन के अधिकारी जनप्रतिनिधि और कई गणमान्य लोग शामिल हुए और जवान को अंतिम विदाई दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed