फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan- reet exam will start On Eleventh Feb in rajasthan

टीचर बनना है तो काम की है ये खबर, 2600 केंद्रों पर इस दिन होगी परीक्षा

Tue, 09 Jan 2018 12:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 09 Jan 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
rajasthan- reet exam will start On Eleventh Feb in rajasthan
JOB NIT
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा ‘रीट’ की आयोजन तिथि की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड के अनुसार ये परीक्षा 11 फरवरी को निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। इसमें इस बार लगभग 10 लाख परीक्षार्थी भाग लेंगे। प्रदेश में लगभग 2600 परीक्षा केन्द्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में सोमवार को ‘रीट’ परीक्षा के संबंध में शिक्षा संकुल में आयोजित राज्य स्तरीय उच्चाधिकार समिति की बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में देवनानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की गोपनीयता के संबंध में सभी स्तरों पर प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि परीक्षा केन्द्रों पर मोबाईल, ब्लूटूथ आदि इलेक्ट्रोनिक उपकरणों के जरिए किसी भी प्रकार की नकल नहीं हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर यद्यपि यह उपकरण निषेध है परन्तु फिर भी इस संबंध में समुचित सतर्कता रखते हुए परीक्षा में नकल को सभी स्तरों पर रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर रिश्तेदार दे रहा है एग्जाम तो होगा ये...

rajasthan- reet exam will start On Eleventh Feb in rajasthan
exam
उन्होंने बैठक में परीक्षा संचालन के लिए जिला परीक्षा संचालन समितियों का गठन किए जाने के साथ ही जिला कलेक्टर्स के माध्यम से परीक्षा केन्द्रों पर फ्लार्इंग स्कवैड, डिप्टी कोर्डिनेटरर्स तथा केन्द्र पर्यवेक्षकों की समुचित नियुक्तियां किए जाने के भी निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र पर्यवेक्षक, केन्द्राधीक्षक, अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक, सुपरवाईजर, वीक्षक व अन्य कार्मिकों के निजी रिश्तेदार यदि परीक्षा में बैठ रहे है तो उनकी ड्यूटी अन्य परीक्षा केन्द्रों पर लगवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर केवल फोटोयुक्त परिचय पत्र के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केन्द्रों पर जैमर या मैटल डिटेक्टर भी लगवाए जाएंगे। इस संबध में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed