{"_id":"59d37bfc4f1c1b9d538b57ab","slug":"rajasthan-pwd-minister-younis-khan-blames-some-congress-workers-attacked-on-his-car","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'हमला करने वाले थे कांग्रेसी, पायलट नकार दे तो ले लूंगा संन्यास': युनूस खान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हमला करने वाले थे कांग्रेसी, पायलट नकार दे तो ले लूंगा संन्यास': युनूस खान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 03 Oct 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
कैबिनेट मंत्री ने अपनी गाड़ी पर हुए हमले को लेकर एक सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधा है।
राजस्थान के परिवहन मंत्री युनूस खान पर पिछले दिनों सीकर में कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इसमें वे बाल-बाल बच गए थे। इस मामले में युनूस खान ने दावा किया है कि उनकी गाड़ी पर हमला करने कांग्रेसी है।
युनूस खान ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के बयान को गलत बताते हुए कहा कि, मैं ये साबित कर सकता हूं कि मेरी गाड़ी पर हमला करने वाले और कोई नहीं बल्कि कांग्रेस पदाधिकारी ही थे। उन्होंने पायलट को चैलेंज किया है कि वे यदि उनके आरोप को गलत साबित कर देंगे तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

Trending Videos
नेता प्रतिपक्ष के लोग थे हमलावर
नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी
युनूस खान का आरोप है कि उनकी गाड़ी पर हमला करने वाले हमलावर नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के करीबी हैं। युनूस खान ने कहा है कि उनके पास हमलावरों की कुछ ऐसी तस्वीरें जिनमें वो डूडी के साथ दिखाई दे रहे हैं।
इससे ये साबित भी किया जा सकता है कि नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने उनकी गाड़ी पर हमला करवाया है। खान घटना के बाद से ही लगातार ये बात कह रहे हैं कि उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंकने वाले कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं।