फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Politics: Gehlot became Mario in the election year, BJP also made a counter game

Rajasthan Politics: चुनावी साल में गहलोत बने मारियो, भाजपा ने भी बनाया जवाबी गेम वीडियो

Fri, 17 Mar 2023 07:51 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 17 Mar 2023 07:51 PM IST
सार

चुनावी साल में राजस्थान में दोनों प्रमुख पार्टियों ने वीडियो गेम की मदद ली है। पार्टी की बात जनता तक पहुंचाने के लिए गेम बनाए गए हैं। दोनों ही पार्टियों ने इन्हें जारी किया है।  
 

विज्ञापन
Rajasthan Politics: Gehlot became Mario in the election year, BJP also made a counter game
वीडियो गेम के वीडियो का मुख्य पेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान समेत कुछ राज्यों में इसी साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होंगे। उसके मद्देनजर दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने जनता तक अपनी बात पहुंचाने के लिए वीडियो गेम की मदद ली है। दोनों ही पार्टियों ने सोशल मीडिया पर 90 के दशक के चर्चित गेम मारियो का नया वर्जन जारी किया है। दोनों ही वीडियो गेम में नायक अशोक गहलोत ही हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने पार्टी सोशल मीडिया पर मारियो का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें गहलोत किसी सुपरपॉवर से लैस नजर आ रहे हैं। सभी बाधाओं को तोड़ते हुए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और ऊंचाइयों को छू रहे हैं। वहीं, भाजपा के वीडियो में भी मारियो के तौर पर है तो गहलोत ही। लेकिन उन्हें राजस्थान में बढ़ते गैंगवार, पेपर लीक की घटनाओं और अनेक समस्याओं के लिए जिम्मेदार बताया गया है। दोनों ही जगह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही केंद्र में हैं। लिहाजा, यह तो साफ है कि कांग्रेस का सारा दारोमदार गहलोत के चेहरे पर होगा। वहीं, भाजपा के निशाने पर मुख्यमंत्री होंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed