{"_id":"62cc2cb4e87e2c2bc762e8f8","slug":"rajasthan-news-chairman-of-district-child-welfare-committee-two-members-and-lawyers-arrested-red-handed-taking-bribe-in-pali","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पाली में जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन, दो सदस्य एवं वकील रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पाली में जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन, दो सदस्य एवं वकील रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Mon, 11 Jul 2022 07:29 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 11 Jul 2022 07:29 PM IST
सार
राजस्थान एसीबी ने पाली की बाल कल्याण समिति के चेयरमैन, दो सदस्यों को अपने वकील के जरिए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।
विज्ञापन
पाली की जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन और दो सदस्यों को एसीबी ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एंटी-करप्शन ब्यूरो की पाली यूनिट ने सोमवार को बाल कल्याण समिति के चेयरमैन सीताराम, दो सदस्यों इंदू चौपड़ा और लक्ष्मण पालदिया के साथ ही उनके सहयोगी वकील सुधीर काकाणी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की पाली-1 यूनिट को शिकायत मिली थी कि राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत चार लाख 25 हजार रुपये दिलवाने के एवज में सीताराम शर्मा, इंदू चौपड़ा और लक्ष्मण पालदिया महिला से सुधीर काकानी के माध्यम से 10% कमीशन के रूप में 42 हजार रुपये रिश्वत राशि का दबाव बना रहे थे। इस पर जोधपुर के डीआईजीसवाई सिंह गोदारा के सुपरविजन में प्लान बनाया गया। एएसपी नरपत चंद के नेतृत्व में टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। तब पुलिस इंस्पेक्टर अनु चौधरी एवं उनकी टीम ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए सुधीर काकानी को बाल कल्याण समिति के ऑफिस में पहली किस्त के तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी डीजी भगवान लाल सोनी ने आम लोगों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हेल्पलाईन नंबर 1064 एवं हेल्पलाइन नंबर 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दें।
विज्ञापन