{"_id":"635a30b5e9f6722a1410f150","slug":"rajasthan-news-21-day-old-newborn-dies-due-to-heating-of-warmer-in-bhilwara-one-injured-inquiry-ordered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: भीलवाड़ा में वार्मर के ज्यादा गरम होने से दूसरे नवजात की भी मौत, 10 और 21 दिन के थे मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: भीलवाड़ा में वार्मर के ज्यादा गरम होने से दूसरे नवजात की भी मौत, 10 और 21 दिन के थे मासूम
Thu, 27 Oct 2022 09:33 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 27 Oct 2022 09:33 PM IST
सार
राजस्थान के भीलवाड़ा में सरकारी अस्पताल में वार्मर की ओवरहीटिंग की वजह से दो नवजात की मौत हो गई। परिजनों के हंगामे के बाद मामले की जांच के लिए समिति बनाई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के सरकारी अस्पताल में निओनैटल इंटेसिव केयर यूनिट (NICU) में वार्मर के ओवरहीट होने की वजह से दूसरे नवजात की भी मौत हो गई। बुधवार को महात्मा गांधी अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में हादसा हुआ हुआ था। मशीन ज्यादा हीट होने के कारण 2 नवजात बच्चे झुलस गए थे। 21 दिन एक बच्चे की बुधवार को ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
वहीं, आज गुरुवार को 10 दिन के दूसरे बच्चे की भी मौत हो गई। दोनों बच्चों की मौत के बाद उनके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया था। पुलिस की समझाइश के बाद परिजन शांत हुए। उन्होंने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए प्रशासन को 24 घंटे का समय दिया है। इस दौरान अगर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो 31 अक्टूबर को भीलवाड़ा बंद करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्पताल में दो नवजात भर्ती थे। एक 10 दिन का बच्चा था और दूसरी 21 दिन की बच्ची थी। अंडरवेट होने के कारण उन्हें NICU में एडमिट किया गया था। वार्मर की ओवरहीटिंग की वजह से बुधवार को बच्ची मौत हो गई। वहीं, दूसरा नवजात घायल हो गया था। गुरुवार को उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इस मामले में NICU के दो संविदा नर्सिंग स्टाफ समीर रंगरेज और अहमद अली को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। साथ ही जांच समिति बनाई गई है। गुरुवार शाम स्वास्थ्य विभाग के जॉइंट डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह मामले की जांच करने के लिए अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों की टीम के साथ NICU की मशीनों को देखा। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने कहा कि मामले की जांच के लिए समिति का गठन किया गया है। समिति के अधिकारियों को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।