फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Minister Rajendra Gudha comments on CM Gehlot and Sachin Pilot

Rajasthan: मंत्री गुढ़ा का पलटवार, बोले-सचिन पायलट की उम्र में अशोक गहलोत भी बने थे मुख्यमंत्री

Tue, 18 Oct 2022 08:29 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 18 Oct 2022 08:29 AM IST
सार

राजेंद्र गुढ़ा ने मुख्यमंत्री गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अनुभव के आगे युवा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। वहीं उन्होंने गजेंद्र सिंह शेखावत को सावन का अंधा करार दिया।

विज्ञापन
Rajasthan Minister Rajendra Gudha comments on CM Gehlot and Sachin Pilot
राजेंद्र गुढ़ा और अशोक गहलोत - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को लेकर बयान दिया था। मुख्यमंत्री ने इशारों-इशारों में कहा कि था कि बिना रगड़ाई के कुछ लोगों को मौका मिल गया। वो फितूर कर रहे हैं। उनके इस बयान पर गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने पलटवार किया है। 

विज्ञापन


राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि आदि शंकराचार्य ने महज 33 साल की उम्र में दुनिया में अपना नाम कर लिया था। सिकंदर 27 साल की उम्र में दुनिया जीत चुका था। ऐसे में साफ है कि नौजवानों ने परिणाम दिए हैं। युवावस्था में अशोक गहलोत ने बेहतरीन करके दिखाया था, जिसे प्रदेश की जनता ने भी हाथों हाथ लिया लेकिन आज उनका युवाओं के प्रति विचार सही नहीं है।

विज्ञापन


गुढ़ा ने आगे कहा कि अनुभव का कोई मुकाबला नहीं है लेकिन अनुभव के आगे युवा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। आज सचिन पायलट की जो उम्र है, उसमें अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बन गए थे। उस समय भी बड़े नेताओं को दरकिनार कर आलाकमान ने अशोक गहलोत को अवसर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राजेंद्र गुढ़ा ने गजेंद्र सिंह शेखावत के बयान पर भी जवाब दिया। शेखावत ने गुढ़ा को बिन पेंदा का लोटा कहा था। गुढ़ा ने कहा कि सावन के अंधे को हरा ही हरा दिखता है। मैं उनको इस बयान पर जोधपुर में जाकर ही जवाब दूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed