{"_id":"63f79eed6a08c899e8018ad9","slug":"rajasthan-mastermind-of-most-wanted-reet-paper-leak-worth-one-lakh-rupees-arrested-from-bangalore-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: एक लाख रुपये का मोस्ट वांटेड REET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बैंगलोर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: एक लाख रुपये का मोस्ट वांटेड REET पेपर लीक का मास्टरमाइंड बैंगलोर से गिरफ्तार
Thu, 23 Feb 2023 10:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 23 Feb 2023 10:44 PM IST
सार
राजस्थान के रीट पेपर लीक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। एटीएस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पेपर लीक मास्टरमाइंड को बैंगलोर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी भूपेंद्र सारण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान एटीएस और एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंगलोर एयरपोर्ट से शिक्षक भर्ती परीक्षा का मुख्य आरोपी भूपेंद्र सारण को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्र सिंह यादव की सूचना पर एसओजी-एटीएस के अधिकारियों ने यह कार्रवाई की। एसओजी ने पिछले छह दिनों से बैंगलोर में डेरा डालकर फरार आरोपी के बारे में जानकारी हासिल की और आज गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसओजी-एटीएस एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया, बुधवार दोपहर में फरार अभियुक्त के मूवमेन्ट के बारे में पुख्ता जानकारी मिली। इस आधार पर गुरुवार को फरार आरोपी को बैंगलोर एयरपोर्ट से पकड़ने में सहायता मिली। उदयपुर जिले के पुलिस दल को भी इस ऑपरेशन में सम्मिलित किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि भूपेंद्र सारण साल 2011 में जीएनएम भर्ती पेपर आउट मामले और साल 2022 में पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में भी शामिल था। वह जेल भी जा चुका है। पुलिस जयपुर से भूपेंद्र सारण की गर्लफ्रेंड और पत्नी को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन