फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan leaders like Ashok Gehlot Raje mourn death of Mulayam Singh Yadav

Mulayam Singh Yadav: राजस्थान के नेताओं ने जताया शोक, कहा-'नेताजी' का जाना भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति

Mon, 10 Oct 2022 11:39 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 10 Oct 2022 11:39 AM IST
सार

मुलायम सिंह यादव के निधन पर राज्यपाल कलराज मिश्र, सीएम अशोक गहलोत ने दुख व्यक्त किया है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि मुलायम सिंह यादव का एक अनुभवी राजनेता के रूप में उनका योगदान बहुत बड़ा था। उनके परिवार को दुख को सहने की शक्ति मिले।

विज्ञापन
Rajasthan leaders like Ashok Gehlot Raje mourn death of Mulayam Singh Yadav
मुलायम सिंह यादव के निधन पर नेताओं ने जताया शोक - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया। उनके निधन पर राज्यपाल कलराज मिश्र, अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। 

विज्ञापन


राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि मुलायम सिंह यादव से उनका निकट का नाता रहा है। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति देने और पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक-संरक्षक के निधन पर मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का एक अनुभवी राजनेता के रूप में उनका योगदान बहुत बड़ा था। उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं वसुंधरा राजे ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा नेता मुलायम सिंह जी यादव के निधन का समाचार सुनकर दुःख हुआ। स्व. नेता जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। भारतीय राजनीति में वे एक असरदार नेता थे, जिन्होंने सिर्फ उत्तर प्रदेश के ही नहीं, देश के विकास में भी बड़ा योगदान दिया। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति है। मैं ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और उनके परिजनों व प्रशंसकों को संबल प्रदान करने की कामना करती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed