फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan Kisan movement will continue

किसान आंदोलन: राजस्थान में किसान संघ आंदोलन समाप्त, सरकार ने मानी 90% मांगें

Mon, 19 Jun 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 19 Jun 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
rajasthan Kisan movement will continue
सरकार और किसान संघ के नेताओं के बीच करीब 10 घंटे तक बातचीत चली - फोटो : Amar Ujala
भारतीय किसान संघ के आह्वान पर राजस्थान में चल रहा किसान आंदोलन सोमवार की रात समाप्त हो गया है। इससे पहले सरकार और किसान संघ के नेताओं के बीच करीब 10 घंटे तक बातचीत चली। हालांकि कर्ज माफी का मामले में सरकार ने कोई ठोस भरोसा किसान संघ को नहीं दिया है। 
विज्ञापन


भारतीय किसान संघ की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मणिलाल लबाना ने बताया कि सरकार ने किसान संघ की सभी प्रमुख मांगों को मान लिया है। बातचीत सौहार्दपूर्ण रही है। इसे देखते हुए संभाग स्तर पर चल रहे महापड़ाव को समाप्त कर दिया गया है तथा सोमवार से प्रस्तावित आंदोलन का अगला चरण जिसमें मंडी बंद करने समेत कई घोषणाएं की गई थी, वापस ले लिया है। संभाग मुख्यालयों पर पड़ाव 15 जून से जारी था। सोमवार को महापड़ाव पर बैठे किसानों ने गिरफ्तारियां दी थी और मंगलवार से आंदोलन तेज करते हुए मंडिया बंद करवाने एवं गांव से संग्राम की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


इससे पहले गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी तथा अन्य मंत्रियों के साथ किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल में वार्ता हुई। कर्ज माफी के मामले में केवल ब्याज खत्म करने, विधानसभा के आगामी सत्र में एक दिन किसानों की समस्याओं पर विशेष चर्चा करवाने, शंट कैपेसिटर लगवाने की अनिवार्यता को समाप्त करने, बिजली के बकाया कनेक्शन जारी करने, खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए समय तय करने, समर्थन मूल्य को लागत के आधार पर तय करने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने समेत कई मांगें मान ली गई है। समर्थन मूल्य पर प्याज की खरीद के लिए भी प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इसकी खरीद के आदेश राज्य सरकार जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed