फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jaisalmer- rastriya sevika samiti organized a march

हाथों में तलवार थामें सड़कों पर निकली महिलाएं, सबने किया स्वागत

Sun, 07 Jan 2018 05:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 07 Jan 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jaisalmer- rastriya sevika samiti organized a march
पथ संचलन - फोटो : अमर उजाला
भारत-पाक सीमा से सटे जैसलमेर में आज का दिन खास रहा। स्वर्णनगरी में पहली बार निकले मातृ शक्ति के पथ संचलन में उत्साह और उमंग का माहौल नजर आया। हाथ में तलवार थामे महिलाओं को पथ संचलन करते देखना लोगों के लिए अनूठा अनुभव था।
विज्ञापन



जैसलमेर में एक सैनिक की तरह कदम मिलाकर जोश एवं ऊर्जा के साथ सेविकाओं का संचलन मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। स्वर्णनगरी में पहली मर्तबा निकले सेविकाओं के पथ संचलन को लेकर शहरवासियों ने भी पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

नजर आया गजब का उत्साह

rajasthan jaisalmer- rastriya sevika samiti organized a march
पथ संचलन - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार राष्ट्र सेविका समिति जैसलमेर के तत्वावधान में सेविकाओं का पथ संचलन आयोजित किया गया। पथ संचलन को लेकर सेविकाओं में खासा उत्साह नजर आया तथा महिलाएं व बालिकाएं बढ़-चढ़कर संचलन में भाग लिया।

पथ संचलन का आगाज आदर्श विद्या मंदिर से हुआ। संचलन गांधी कालोनी, गड़ीसर चौराहा, आसानी रोड, गोपा चोक, जिन्दानी चौक, गांधी चौक होते हुए अमर शहीद सागरमल गोपा विद्यालय पहुंची। पथ संचलन में उमंग व उत्साह से सैकडों की संख्या में सेविकाओं ने घोष की ताल पर कदम से कदम मिलाया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed