{"_id":"5a86697e4f1c1b05738b79a3","slug":"rajasthan-jaipur-ioc-get-terrorist-threat-from-mail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों ने IOC की पाइप लाइन उड़ाने की दी धमकी, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों ने IOC की पाइप लाइन उड़ाने की दी धमकी, मची खलबली
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
आईओसी अधिकारियों को मिले एक ई-मेल ने उनकी और पुलिस अधिकारियों की नींद उड़ा दी। जैसे ही ये धमकी भरा ई-मेल आया इंडियन आॅयल के अधिकारियों के होश फाख्ता हो गए।
जानकारी के अनुसार जयपुर में आईओसी के अधिकारियों को भेजे गए धमकी वाले ई-मेल में आतंकियों ने कहा है कि वे जयपुर शहर से गुजरने वाली पाइप लाइनों को निशाना बनाएंगे। इसके बाद आईओसी अधिकारियों ने इस ई-मेल की जानकारी सीआईएसएफ को दी। सीआईएसएफ सतर्क हो गई और उनकी ओर से इस ई-मेल की जानकारी जयपुर पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई।
पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में जयपुर के होटल और धर्मशालाओं में तलाशी ली है और जयपुर से गुजरने वाली आईओसी की सभी पाइप लाइनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीआईएसएफ भी सतर्क है। पुलिस और सीआईएसएफ संदिग्ध गतिविधियों को लेकर बारीकी से नजरें बनाए हुए हैं।

Trending Videos
पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट
फाइल फोटो।
सूत्रों के अनुसार धमकी भरे ई-मेल को गम्भीरता से लेते हुए जयपुर में कोई आतंकी छिपे होने की आशंका को लेकर पुलिस के अधिकारियों के नेतृत्व में भी होटल व धर्मशालाओं में सर्च अभियान शुरू किया गया। इस तलाशी अभियान संतुष्ट होने के बाद जयपुर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
गौरतलब है जयपुर में इंडियन आॅयल का बड़ा डिपो है। जहां से राज्य के कई हिस्सों में पाइप लाइन के जरिए तेल की सप्लाई की जाती है। वहीं पुलिस की विशेष साइबर टीम आईओसी को मिले ई-मेल की जांच कर रही है।