फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jaipur health minister mock swachh bharat abhiyan

स्वच्छ भारत अभियान को ठेंगा, स्वास्थ्य मंत्री की 'डर्टी पिक्चर' वायरल

Wed, 14 Feb 2018 11:02 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 14 Feb 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur health minister mock swachh bharat abhiyan
वायरल फोटो
स्वच्छ भारत अभियान के लिए केन्द्र व राज्य सरकारें करोड़ों रुपए खर्च कर रही हैं। यहां की सरकारों के मंत्री अपने आप को स्वच्छता का दूत बताकर लंबे चौड़े भाषण देने से भी बाज नहीं आते हैं। लेकिन जयपुर में मंगलवार से एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल करने वालों का दावा है कि फोटो में सड़क किनारे लघुशंका करते दिख रहे व्यक्ति  राजस्थान के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ हैं। इस फोटो में पास ही सरकारी गाड़ी और उनका सहायक भी दिख रहा है। 
विज्ञापन

पीएम मोदी के अभियान का मजाक

rajasthan jaipur health minister mock swachh bharat abhiyan
फाइल फोटो।
हालांकि इस फोटो की पुष्टि नहीं हो सकी है। चूंकि फोटो काफी दूर से लिया गया है इसलिए  स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा है। लेकिन अधिकारी दबी जुबां में स्वीकार रहे है कि यह व्यक्ति स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ है। जानकारी के अनुसार यह फोटो जयपुर के झालाना बायपास का है। आपको यह जानकार भी आश्चर्य होगा कि यह पूरा वन क्षेत्र है और इसमें पैंथर अच्छी खासी तादाद में रहते है। 

वहीं इस फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान का मजाक बनाना प्रारंभ कर दिया है। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से भाजपा के विधायकों और मंत्रियों के वायरल होते आॅडियो और वीडियो पार्टी के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed