{"_id":"59f0a2224f1c1bd8538b9098","slug":"rajasthan-highcourt-lashes-out-at-bcci-over-rca-row","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ललित मोदी के बहाने बीसीसीआई नहीं कर सकती मनमानी- हाईकोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललित मोदी के बहाने बीसीसीआई नहीं कर सकती मनमानी- हाईकोर्ट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 25 Oct 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई द्वारा आरसीए के निलंबन को बहाल नहीं किए जाने से अब हाईकोर्ट ने बीसीसीआई पर टिप्पणी की है। राजस्थान हाईकोर्ट ने आरसीए के निलंबन के विवाद पर बीसीसीआई को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि ललित मोदी के खिलाफ मुकदमे लंबित होने का बहाना बनाकर आरसीए का निलंबन बहाल नहीं कर बीसीसीआई मनमानी कर रही है।
कोर्ट ने आगे कहा कि बीसीसीआई चाहे तो उचित शर्त लगाकर आरसीए का निलंबन बहाल कर सकती है। इसके साथ ही अदालत ने आरसीए को भी हिदायत देते हुए कहा कि वे अपने आंतरिक विवादों को सुलझाए। ऐसा नहीं करने पर अदालत ने आरसीए पर प्रशासक नियुक्त करने के संकेत दिए हैं।

अपनी सफाई में बीसीसीआई ने दिया ये जवाब
बीसीसीआई, स्पोर्ट्स
- फोटो : SELF
सुनवाई के दौरान आरएस नांदू की ओर से कहा गया कि बीसीसीआई के खिलाफ लंबित दावे को वापस ले लिया गया है। ऐसे में अब आरसीए का निलंबन वापस होना चाहिए। वहीं बीसीसीआई की ओर से कहा गया कि आरसीए को नागौर जिला क्रिकेट संघ को निलंबित करना चाहिए।
ललित मोदी को नागौर संघ से निलंबित नहीं किया गया है, बल्कि उन्होंने खुद त्यागपत्र दिया है। ऐसे में वे कभी भी वापसी कर सकते हैं। इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय सहित अन्य अदालतों में ललित मोदी के खिलाफ मामले लंबित हैं। जब तक ये मामले समाप्त नहीं हो जाते, तब तक आरसीए का निलंबन वापस नहीं हो सकता।

17 नवंबर तक बीसीसीआई दे जानकारी
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
बीसीसीआई के जवाब पर नाराजगी जताते हुए अदालत ने कहा कि वे ऐसे नियम पेश करें, जिसमें मुकदमा लंबित रहने पर संघ का निलंबन वापस नहीं लेने का प्रावधान हो। अदालत ने कहा कि बीसीसीआई खेल के नाम पर राजनीति ना करे। इसके साथ ही अदालत ने 17 नवंबर तक बीसीसीआई को निलंबन वापस के संबंध में जानकारी देने को कहा है।
वहीं अदालत ने बीसीसीआई को 17 नवंबर तक आरसीए का निलंबन हटाने के संबंध में जानकारी पेश करने को कहा है। न्यायाधीश मनीष भंडारी की एकलपीठ ने यह आदेश जयपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन व अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। न्यायाधीश मनीष भंडारी की एकलपीठ ने यह आदेश जयपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन व अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।