फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan high court give notice to jmc

सांड के हमले से मरे विदेशी नागरिक को लेकर सरकार सवालों में, हाईकोर्ट का नोटिस

Wed, 22 Nov 2017 02:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 22 Nov 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
rajasthan high court give notice to jmc
जुआन पेब्ले लैम्पे
सांड के हमले में मारे गए अर्जेंटीना के नागरिक जुआन पेब्ले के मामले में सरकार सवालों के घेरे में है। अब इस मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर नगर निगम की व्यवस्थाओं पर स्वप्रेरित प्रसंज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन


मामले में न्यायधीश मनीष भंडारी ने अनंत कासलीवाल को न्याय मित्र नियुक्त किया है। गौरतलब है बीते शनिवार को जयपुर शहर घूमने आए विदेशी नागरिक जुआन को एक सांड ने सींग मारकर घायल कर दिया था। घायल जुआन ने एसएमएस अस्पताल ले जाते समय एम्बुलेंस में दम तोड़ दिया थ्‍ाा। हालांकि बाद में यह भी पता लगा कि एम्बूलेंस में आॅक्सीजन की व्यवस्था नहीं होना भी जुआन की मौत का कारण रहा। लेकिन फिलहाल कोर्ट ने जयपुर नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

हॉलीवुड की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में दिए थे इफेक्ट

rajasthan high court give notice to jmc
demo pic
इधर, जुआन पेब्ले की मौत के बाद नगर निगम ने फौरी तौर पर आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया है, लेकिन व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं ​दिख रहा है। 

जयपुर में वॉल सिटी में आवारा पशुओं के कारण प्रतिदिन दुर्घटनाएं होती है, लेकिन निगम अधिकारी आंखें मूंद कर बैठे हुए है। गौरतलब है कि ​विदेशी नागरिक जुआन पेब्ले एक फेमस ग्राफिक डिजाइनर थे। उन्होंने फास्ट एण्ड फ्यूरियस 3, फेंटास्टिक 4, द हॉबिट जैसी ​सुप्रसिद्ध हॉलीवुड फिल्मों में ग्राफिक इफेक्ट्स दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed