{"_id":"5a7f0a794f1c1bff388b76bf","slug":"rajasthan-high-court-directs-cbse-to-fix-mother-s-name-in-marksheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्कशीट में मां का नाम दुरस्त होगा, देने पड़ेंगे 10 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्कशीट में मां का नाम दुरस्त होगा, देने पड़ेंगे 10 हजार रुपये
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 10 Feb 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
court
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई के एक स्टूडेंट को 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र में मां का नाम सही कराने के लिए 10 हजार रुपये देने पड़ेंगे।
विज्ञापन
यह राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर होगा। न्यायाधीश आलोक शर्मा की एकलपीठ ने यह आदेश दिलीप कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि याचिकाकर्ता ने सीबीएसई से सम्बद्ध ऑल सेंट्स सीनियर स्कूल से वर्ष 2016 में सैकण्डरी कक्षा की परीक्षा उतीर्ण की थी।
विज्ञापन
सीबीएसई ने परीक्षा की मार्कशीट में उसकी मां का नाम सुनीता देवी के बजाए किरण अंकित कर दिया। याचिकाकर्ता ने नाम सुधारने के लिए बोर्ड में प्रार्थना पत्र पेश किया, लेकिन बोर्ड ने 11 अगस्त 2017 को प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया। जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। याचिका में कहा गया कि आवेदन में गलती से याचिकाकर्ता की मां का घर का नाम किरण अंकित हो गया था। ऐसे में उसकी मां का नाम सही किया जाए। अदालत ने साक्ष्य के आधार पर पाया की याचिकाकर्ता की पूर्व की अंकतालिकाओं में मां का नाम सुनीता ही था। इस पर अदालत ने सीबीएसई को नाम सही करने के निर्देश देते हुए याचिकाकर्ता को 10 हजार रुपये बोर्ड में जमा कराने को कहा है।
विज्ञापन