{"_id":"60689df75d68ab3e07037cd6","slug":"rajasthan-governor-adopts-abandoned-dog-named-chintamani","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: राज्यपाल ने लावारिस कुत्ते को गोद लिया, नाम रखा 'चिंतामणी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: राज्यपाल ने लावारिस कुत्ते को गोद लिया, नाम रखा 'चिंतामणी'
Sat, 03 Apr 2021 10:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:26 PM IST
सार
- कलराज मिश्र की जीव दया के प्रति पहल
- भारतीय प्रजाति के श्वानों को बचाने की अपील
विज्ञापन
राज्यपाल कलराज मिश्र ने गोद लिया कुत्ता
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को एक लावारिस श्वान को गोद लिया। मिश्र ने उसका नाम ‘चिंतामणी’ रखा है।
विज्ञापन
जयपुर स्थित राजभवन से जारी एक बयान के अनुसार राज्यपाल ने आम जन से भी अपील की है कि वे सड़क पर रहने वाले श्वानों की स्थानीय प्रजातियों से हमदर्दी रखें और उनकी देखभाल के लिए आगे आएं। उन्होंने भारतीय प्रजाति के स्थानीय श्वानों को बचाने के लिए अभियान चलाने पर भी जोर दिया।
पीएम मोदी ने भी की थी अपील
संस्था ‘प्रोटेक्शन ऑफ एनिमल एंड वेलफेयर सोसाइटी’ ने राज्यपाल को यह श्वान गोद दिलाया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुछ समय पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपील की थी कि लावारिस कुत्तों के संरक्षण के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र जी ने राजभवन में सड़क पर घूमने वाले एक आवारा कुत्ते को गोद लिया है। उन्होंने गोद लिए ‘स्ट्रे डॉग’ का अपनी ओर से ‘चिंतामणी’ नाम भी रखा है। उन्होंने आम जनों से भी अपील की है कि वे सड़क पर पैदा होने वाले कुत्तों की स्थानीय प्रजातियों से हमदर्दी रखें। pic.twitter.com/b7CiDtNDMl
— Raj Bhavan Rajasthan (@RajBhavanJaipur) April 3, 2021
विज्ञापन