फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan government will be fire lazy and dishonest officers and employees

राजस्थानः कामचोर कर्मचारियों को नोटिस देकर जबरन की जाएगी नौकरी से छुट्टी

Sat, 17 Jun 2017 02:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 17 Jun 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan government will be fire lazy and dishonest officers and employees
- फोटो : vasundhra raje

राजस्थान में सरकार अपने कामचोर और बेइमान कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से सरकारी नौकरियों से बाहर निकालने की तैयारी कर रही है। ऐसे कर्मचारियों को तीन महीने का नोटिस या तीन महीने का वेतन देकर घर बैठाया जाएगा।

विज्ञापन


राजस्थान के मुख्य सचिव ओ.पी. मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा है कि जनहित के काम करने की उपयोगिता खो चुके वे अधिकारी व कर्मचारी, जो 15 वर्ष की नौकरी कर चुके हों या 50 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हों, उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी। ऐसे अधिकारी व कर्मचारियों को तीन महीने का नोटिस दिया जाएगा या फिर तीन महीने का वेतन व भत्ते देकर तुरंत प्रभाव से सेवानिवृत्ति दी जाएगी। इस आदेश के बाद राजस्थान सरकार के अधीन काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हलचल पैदा हो गई है।
विज्ञापन


ओ.पी. मीणा ने आदेश में सभी प्रशासनिक विभागों और विभाग के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित कर्मचारियों को तीन माह में अनिवार्य सेवा निवृत्ति की कार्यवाही कर सरकार को अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने अपने आदेश में राजस्थान सिविल सेवाएं (पेंशन) नियम 1996 के नियम 53(1) का हवाला दिया है। इस नियम के तहत 15 वर्ष की सेवा दे चुके या 50 वर्ष आयु पूरी कर चुके अधिकारी-कर्मचारियों को उनकी अकर्मण्यता, संदेहास्पद सत्यनिष्ठा, अक्षमता एवं अकार्यकुशलता या असंतोषजनक कार्य निष्पादन के कारण नोटिस जारी कर नौकरी से सेवानिवृत्ति दिलाई जा सकती है।


इसके अलावा पेंशन नियम के अलावा अन्य नियमों का हवाला देते हुए आदेश में कहा है कि निर्धारित प्रक्रिया अपनाकर अनिवार्य सेवानिवृत्ति की कार्यवाही की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed