फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan government demands time for fulfilling various posts for commissions

आयोगों के पद भरने के लिए सरकार ने मांगा समय

Mon, 04 Sep 2017 07:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 04 Sep 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
rajasthan government demands time for fulfilling various posts for commissions
डेमो इमेज - फोटो : Internet
राजस्थान हाईकोर्ट में सोमवार को आयोगों और अधिकरणों में चल रहे खाली पदों को भरने के लिए राज्य सरकार ने एक बार फिर समय मांगा है। इस पर अदालत ने कहा कि दो साल में भी राज्य सरकार पदों को नहीं भर पाई। इसके साथ ही अदालत ने मामले की सुनवाई 9 अक्टूबर तक टाल दी।
विज्ञापन


न्यायाधीश केएस झवेरी और न्यायाधीश इन्द्रजीतसिंह की खंडपीठ ने यह आदेश प्रकरण में लिए गए स्वप्रेरित प्रसंज्ञान पर सुनवाई करते हुए दिए। सुनवाई के दौरान न्याय मित्र प्रतीक कासलीवाल ने  अदालती आदेश की पालना में शपथ पत्र पेश किया। जिसमें कहा गया कि राज्य उपभोक्ता आयोग सहित विभिन्न जिला उपभोक्ता मंचों, वक्फ अधिकरण, आरपीएससी और राजस्थान सिविल सेवा अपीलय अधिकरण में सदस्यों के पद खाली चल रहे हैं। इसके अलावा ओबीसी आयोग सहित कुछ आयोगों की वेबसाइट नहीं है। जबकि कुछ आयोगों की वेबसाइट में अधूरी जानकारी दी गई है। शपथ पत्र को रिकॉर्ड पर लेते हुए अदालत ने राज्य सरकार को पद भरने के लिए 9 अक्टूबर तक का समय दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed