{"_id":"61a41acd79698f27a94acd1f","slug":"rajasthan-forest-department-arrested-two-people-for-taking-an-elephant-from-uttar-pradesh-to-gujarat-without-valid-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: माइक्रोचिप लगी हथिनी बिना वैध दस्तावेज यूपी से गुजरात ले जा रहे थे, राजस्थान में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: माइक्रोचिप लगी हथिनी बिना वैध दस्तावेज यूपी से गुजरात ले जा रहे थे, राजस्थान में गिरफ्तार
Mon, 29 Nov 2021 05:42 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, जयपुर।
एजेंसी, जयपुर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 29 Nov 2021 05:42 AM IST
सार
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पशु संरक्षण कार्यकर्ता मेनका गांधी ने बुधवार को राजस्थान के वन मंत्री हेमाराम चौधरी को पत्र लिखकर मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
राजस्थान के वन विभाग ने बिना वैध दस्तावेज एक हथिनी को उत्तर प्रदेश से गुजरात ले जाने के आरोप में दो लोगों को पकड़ा है। स्थानीय अदालत ने दोनों को जेल भेजते हुए वन विभाग को हथिनी को अपने कब्जे में रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, वन विभाग की टीम ने 18 नवंबर को डूंगरपुर जिले के सिमलवाड़ा के नजदीक दो लोगों को बिना वैध दस्तावेज हथिनी को ले जाते हुए पकड़ा था।
विज्ञापन
उधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पशु संरक्षण कार्यकर्ता मेनका गांधी ने बुधवार को राजस्थान के वन मंत्री हेमाराम चौधरी को पत्र लिखकर मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
डूंगरपुर के उपवन संरक्षक सुपांग शशि ने बताया कि आरोपियों ने दस्तावेज पेश किए थे। बाद में पता चला कि उनके पास हथिनी ले जाने के लिए वैध दस्तावेज नहीं था। उन्होंने कहा कि हथिनी में एक माइक्रोचिप लगी थी। दोनों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।