{"_id":"5a6e96d64f1c1b410b8b5a73","slug":"rajasthan-election-commission-try-new-technique-in-lok-sabha-by-poll-first-time","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में देश में पहली में बार हो रहा इस तकनीक का उपयोग, जानें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में देश में पहली में बार हो रहा इस तकनीक का उपयोग, जानें...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 29 Jan 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
राजस्थान में तीन उपचुनाव के लिए मतदान प्रारंभ हो गया है। इसमें अलवर व अजमेर की लोकसभा सीट भी सम्मलित है। राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत के अनुसार देश में पहली बार लोकसभा चुनावों के लिए ईवीएम मतपत्र फोटो तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि चुनाव आयोग इस तकनीक को हाल ही में कुछ विधानसभा चुनाव में अपना चुका है। लेकिन लोकसभा चुनावों में इसे पहली बार परखा जा रहा है। इस तकनीक में ईवीएम मतपत्र में प्रत्याशी के नाम के आगे उसकी फोटो भी होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
मतदात को होगी सुविधा
फाइल फोटो।
यह तकनीक इसलिए अपनाई जा रही है जिससे कि मतदाता को एक नाम वाले दो प्रत्याशी होने की स्थिति में परेशानी ना हो। नई व्यवस्था के तहत ईवीएम मतपत्र पर अब प्रत्याशी का नाम, फोटो और अंत में चुनाव चिन्ह दर्शाया जाएगा। नोटा में फोटो की जगह स्थान खाली रखा जाएगा तथा नोटा का चिन्ह भी अंकित होगा। गौरतलब है कि राजस्थान में अजमेर, अलवर लोकसभा के अतिरिक्त मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। इन उपचुनाव में करीब 40 लाख मतदाता 42 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।