फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan congress mla Bharat Singh Wrote A Letter Advising To Remove The Picture Of Mahatma Gandhi From The Notes

कांग्रेस विधायक की मांग: बड़े नोटों से गांधी की फोटो हटाएं, बापू का हो रहा अपमान, जानिए क्या है मामला

Thu, 07 Oct 2021 01:49 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 07 Oct 2021 01:49 PM IST
सार

राजस्थान के पूर्व मंत्री और सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बड़े नोटों से महात्मा गांधी की फोटो हटाने की मांग की है।

विज्ञापन
Rajasthan congress mla Bharat Singh Wrote A Letter Advising To Remove The Picture Of Mahatma Gandhi From The Notes
सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पूर्व मंत्री और सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बड़े नोटों से महात्मा गांधी की फोटो हटाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा महात्मा गांधी सच्चाई के प्रतीक हैं और 500 एवं 2000 के नोट पर गांधी जी का चित्र होता है। इन्हीं का उपयोग सबसे अधिक रिश्वत लेनदेन में होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री को सुझाव दिया है कि 500 और 2000 के नोट से गांधी जी तस्वीर हटाकर सिर्फ उनके चश्मे की फोटो इस्तेमाल की जाए या अशोक चक्र की फोटो लगाई जाए।

विज्ञापन


अन्य अवैध पार्टियों में भी बड़े नोटों का इस्तेमाल
गांधी जी की तस्वीर वाले बड़े 500 और 2000 रुपये के नोटों का दुरुपयोग शराब पार्टी, बार और अन्य पार्टियों में नाचने गाने वालों पर न्यौछावर करके भी किया जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



केवल पांच से लेकर 200 रुपये तक के नोट पर छापे जाएं बापू की तस्वीर
उन्होंने पत्र में लिखा है कि राजस्थान में लगभग एक साल में 616 ट्रैप के प्रकरण दर्ज किए गए। प्रदेश में औसत दो प्रकरण प्रतिदिन होते हैं। ट्रैप करने में रिश्वत की राशि नकद उपयोग में ली जाती है। इन नोट में 500 से लेकर 2000 रुपये के नोटों का आदान प्रदान होता है । जिन पर गांधीजी की फोटो होती है। इस प्रकार सम्मान के स्थान पर उनका अपमान होता है। उनका चित्र 5, 10, 20, 50, 100, 200 छोटे नोटों पर छापा जाए। यह नोट गरीब के काम आते हैं। गांधीजी ने गरीब लोगों के बीच काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed