फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan congress candidates for byelection in ajmer, alwar and mandalgarh

उपचुनाव: भाजपा ने चली ये चाल, अब कांग्रेस की बारी

Sun, 07 Jan 2018 04:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 07 Jan 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
rajasthan congress candidates for byelection in ajmer, alwar and mandalgarh
congress
राजस्थान में उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है, लेकिन कांग्रेस अभी तीन में से दो सीटों को लेकर असमजंस की स्थिति में है। 
विज्ञापन


राजस्थान में लोकसभा की अजमेर और अलवर तथा विधानसभा की मांडलगढ़ सीट पर 29 जनवरी को मतदान होना है। आज भाजपा ने इन तीनों ही स्थानों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने जाति कार्ड खेलते हुए अपनी चाल चली है। 
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस ने अभी तक केवल अलवर से अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। यहां से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री डॉ. करण सिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने डॉ. करण सिंह को यादव वोट बैंक पर भरोसा कर टिकट दिया है। उधर, भाजपा ने सेंधमारी करते हुए यादव प्रत्याशी को यहां से टिकट देने की घोषणा की है। भाजपा ने श्रम कल्याण मंत्री डॉ.जसवंत सिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने कहा था यह

rajasthan congress candidates for byelection in ajmer, alwar and mandalgarh
BJP-Congress
अलवर में डॉ. करण सिंह का नाम तय होने के साथ ही भाजपा से जसवंत सिंह का नाम सामने आने लगा था। इसके बाद कांग्रेस ने ​पिछले दिनों कहा था कि वे अजमेर और मांडलगढ़ में अपने प्रत्याशी की घोषणा भाजपा की चाल देखकर करेगी। 

अजमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पहले कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का नाम चला था। अब ताजा समीकरणों के बाद यहां से डॉ. रघु शर्मा और नाथूराम सिनोदिया का नाम सामने आ रहा है। जबकि मांडलगढ़ में कांग्रेस ओबीसी प्रत्याशी पर अपना दांव खेल सकती है। कांग्रेस यहां से विवेक धाकड़ को मैदान में उतार सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed