फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan CM Ashok Gehlot visit to Bharatpur said Our government is dedicated to farmers

Charan Singh B’day: CM गहलोत ने कहा- हमारी सरकारी किसानों के प्रति समर्पित, इन विकास कार्यों का लोकार्पण

Fri, 23 Dec 2022 04:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 23 Dec 2022 04:08 PM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को भरतपुर दौरे पर रहे। उन्होंने यहां 144.78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही 549.13 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के किसानों के प्रति समर्पित है।
 

विज्ञापन
Rajasthan CM Ashok Gehlot visit to Bharatpur said Our government is dedicated to farmers
भरतपुर में सीएम गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, राज्य सरकार किसानों के हित में अहम फैसले ले रही है। प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को समर्पित योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं से राज्य के किसानों को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही उनका जीवन खुशहाल हुआ है। उन्होंने कहा कि किसान प्रदेश की आर्थिक नीति में एक अहम कड़ी हैं। इसी को देखते हुए हमारी सरकार द्वारा देश में पहली बार किसानों के लिए अलग से बजट प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन


बता दें कि गहलोत शुक्रवार को भरतपुर के एमएसजे कॉलेज ग्राउंड में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह जी की 120वीं जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भरतपुर क्षेत्र के लगभग 693.91 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा, चौधरी चरण सिंह जी क्रांतिकारी विचारों के धनी थे। उनका पूरा जीवन संघर्ष पूर्ण रहा, लेकिन फिर भी चौधरी जी ने हार नहीं मानी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी जी ने आजादी की जंग में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। आजादी के बाद भी वे किसानों तथा गरीबों के अधिकारों के लिए लड़ते रहे।
विज्ञापन


सूरजमल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए...
इस दौरान मुख्यमंत्री ने महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जिला दर्शन पुस्तिका एवं अन्य प्रचार-प्रसार सामग्री का विमोचन भी किया। विकास प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना, कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना और चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थियों से संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के हित में राज्य सरकार ले रही अहम फैसले...
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 22 लाख किसानों के ऋण माफ किए गए हैं। मुख्यमंत्री किसान ऊर्जा मित्र योजना से प्रतिमाह एक हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है, जिससे आठ लाख किसानों का बिजली बिल शून्य हो गया है। गहलोत ने कहा कि किसानों के बिजली कनेक्शन के लंबित मामलों का भी जल्द निस्तारण किया जाएगा। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली दिन में उपलब्ध कराई जा रही है। किसानों को अब नई तकनीक से उन्नत कृषि करने के लिए सभी उपकरणों पर अनुदान दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में राजस्थान अग्रणी...
गहलोत ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से राजस्थान पूरे देश में अग्रणी राज्य है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से आमजन की जेब पर आने वाला भार कम हुआ है। इस योजना के तहत प्रदेशवासियों के लिए 10 लाख रुपये तक का इलाज निःशुल्क कर दिया गया है। लीवर ट्रांसप्लांट, किडनी ट्रांसप्लांट और कोक्लियर इम्प्लांट जैसे जटिल उपचारों में 10 लाख की सीमा समाप्त कर दी गई है। आमजन के लिए सभी प्रकार की दवाइयां और महंगी जांचें निःशुल्क कर दी गई हैं। साथ ही, प्रदेशवासियों को पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी दिया जा रहा है।

शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति कर रहा प्रदेश...
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राज्य निरंतर प्रगति कर रहा है। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। राज्य में 211 महाविद्यालय खोले गए हैं, जिनमें 94 बालिका महाविद्यालय हैं। उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बालिकाओं का नामांकन 500 से अधिक होने पर महाविद्यालय में क्रमोन्नत करने का प्रावधान किया गया है। अनुप्रति कोचिंग योजना में हजारों आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है। राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस के तहत हर साल 200 मेधावी विद्यार्थियों को विदेश में निःशुल्क पढ़ाई का प्रावधान राज्य सरकार की ओर से किया गया है।

राज्य सरकार संचालित कर रही जनकल्याणकारी योजनाएं...
गहलोत ने कहा कि अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को अधिकतम राहत देने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। महिलाओं एवं बालिकाओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए उड़ान योजना संचालित की जा रही है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 50 यूनिट बिजली निःशुल्क करने से 46 लाख लोगों का बिजली बिल शून्य आ रहा है। राज्य सरकार द्वारा बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों सहित लगभग एक करोड़ लोगों को पेंशन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को देश भर में समान पेंशन पॉलिसी लागू करनी चाहिए, जिससे सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इंदिरा रसोई योजना के माध्यम से कोई भूखा न सोए की संकल्पना साकार हो रही है। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना से शहरी बेरोजगारों को राहत मिल रही है।

रोजगार उपलब्ध कराने में राजस्थान अव्वल...
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सरकारी के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बेरोजगारी से राहत देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगभग 1.35 लाख सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। वहीं, 1.25 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। आगामी दिनों में एक लाख नौकरियां देने की घोषणा की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जयपुर, जोधपुर और बीकानेर में आयोजित रोजगार मेलों में 10 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। हाल ही में आयोजित इन्वेस्ट राजस्थान समिट में 11 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं, जिससे वृहद् स्तर पर रोजगार सृजित होंगे।


समारोह में चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रमेश मीणा, शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान, तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, देवनारायण विकास बोर्ड के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा सहित संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, जनप्रतिनिधिण, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

ये हुए लोकार्पण...

  • भरतपुर नगर निगम क्षेत्र में 72 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य, लागत 43 करोड़ रुपये
  • गांधी पार्क में चौपाटी निर्माण कार्य, लागत 44.86 लाख रुपये
  • गौरव बेटी उद्यान निर्माण एवं विकास कार्य, लागत 4.15 करोड़ रुपये
  • एसपीजेड योजना में मुख्यमंत्री आवास योजना 2015 के तहत, 208 ईडब्ल्यूएस और 96 एलआईजी आवासों का निर्माण, लागत 12.60 करोड़ रुपये
  • 75 किलोमीटर सड़क, विद्युतीकरण और नाला निर्माण के 40 कार्य, लागत 38.76 करोड़ रुपये
  • सेंथरा से इकरन मोड़ और भरतपुर से अछनेरा 30.50 किमी सड़क निर्माण कार्य, लागत 26.85 करोड़ रुपये
  • भवनपुरा (जघीना) से भवनपुरा जंक्षन की ओर एक किमी विकास पथ निर्माण कार्य, लागत 80 लाख रुपये
  • आरआईडीएफ-26 योजना के तहत भरतपुर से जघीना रोड सड़क निर्माण कार्य, लागत 1.98 करोड़ रुपये
  • पीपला ग्राम में पीएचसी निर्माण कार्य, लागत 1.46 करोड़ रुपये
  • जघीना ग्राम में पीएचसी निर्माण कार्य, 1.85 करोड़ रुपये
  • 20 बेड का एनआईसीयू और 12 बेड के पीआईसीयूए लागत 1.98 करोड़ रुपये
  • विभिन्न विद्यालयों में 18 कमरों का निर्माण, 1.65 करोड़ रुपये
  • ग्राम पीपला में 33/11 केवी सब स्टेशन, लागत 2.12 करोड़ रुपये
  •  पुलिस लाइन में चार और 24 सेफ आवासों का निर्माण, लागत 6.67 करोड़ रुपये
  • नई मंडी यार्ड में पार्किंग और नाली मरम्मत आदि विकास कार्य

ये हुए शिलान्यास...

  • भरतपुर शहर में ड्रेनेज सिस्टम कार्य, फेज-प्रथम, लागत 282.07 करोड़ रुपये
  • नगर निगम क्षेत्र में 86 किमी सड़क निर्माण, लागत 45.40 करोड़ रुपये
  • आरबीएम चिकित्सालय में 250 बेड क्षमता विस्तार कार्य, लागत 87.50 करोड़ रुपये
  • आरबीएम अस्पताल परिसर में बीएससी नर्सिग कॉलेज, लागत 5.26 करोड़ रुपये
  • 53 गांवों में हर घर जल उपलब्ध कराने के लिए 52 जल योजनाएं, लागत 54.01 करोड़ रुपये
  • सीसी/डामरीकरण, सड़क निर्माण के 16 कार्य, लागत 19 करोड़ रुपये
  •  विश्व प्रिय शास्त्री पार्क में लोहागढ़ चौपाटी निर्माण कार्य फेज-प्रथम, लागत 2.11 करोड़ रुपये
  •  48.60 किमी के 26 सड़क निर्माण कार्य, लागत 13.60 करोड़ रुपये
  • गांव फुलवारा में 132 केवी जीएसएस, लागत 22.13 करोड़ रुपये
  • 33/11 केवी सेवर जीएसएस, लागत 3.23 करोड़ रुपये
  • मल्टीपरपज इंडोर हॉल, लागत 7.50 करोड़ रुपये
  • पीपला में राजकीय कन्या महाविद्यालय, लागत 4.50 करोड़ रुपये
  • बरसो में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, लागत 2.82 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed