फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan CM Ashok Gehlot accepts resignation of mahesh joshi as Congress chief whip in Assembly

Rajasthan: मंत्री महेश जोशी का मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा, सीएम गहलोत ने किया मंजूर

Sat, 18 Feb 2023 12:37 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 18 Feb 2023 12:37 AM IST
सार

महेश जोशी के इस्तीफे के बाद उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी को अब मुख्य सचेतक बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan CM Ashok Gehlot accepts resignation of mahesh joshi as Congress chief whip in Assembly
Ashok Gehlot-Mahesh Joshi - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को मंत्री महेश जोशी का विधानसभा में कांग्रेस मुख्य सचेतक (Congress Chief Whip) के पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया। जोशी ने विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले ही पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि वह जलदाय मंत्री के पद पर बने रहेंगे। वहीं, जोशी के इस्तीफे के बाद उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी को अब मुख्य सचेतक बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जोशी को वर्ष 2021 में हुए कैबिनेट विस्तार में मंत्री बनाया गया था। वह एक साल से अधिक समय से मंत्री के साथ-साथ कांग्रेस के मुख्य सचेतक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। विधानसभा के बजट सत्र के बीच मुख्य सचेतक पद से जोशी के इस्तीफे को 25 सितंबर की घटना से जोड़ कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


जोशी पर पिछले साल 25 सितंबर को राज्य के शहरी विकास और आवास विभाग मंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर कांग्रेस विधायक दल की समानांतर बैठक बुलाने के लिए विधायकों को बुलाने का आरोप है। इसके बाद कांग्रेस अनुशासन समिति की ओर से धारीवाल और जोशी समेत तीन नेताओं को नोटिस जारी किया गया था। बाद में तीनों नेताओं ने नोटिस का जवाब भी दिया था, लेकिन अभी तक अनुशासन समिति का फैसला नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed