फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan budget: cm vasundhara raje annouse the cut off DLC rate in vidhan sabha

राजस्थान बजट: रियल एस्टेट सेक्टर को मिली इस 'संजीवनी' से सस्ते होंगे घर

Mon, 12 Feb 2018 03:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 12 Feb 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
rajasthan budget: cm vasundhara raje annouse the cut off DLC rate in vidhan sabha
रियर एस्टेट

जीएसटी और नोटबंदी के बाद रियल एस्टेट सेक्टर में भारी मंदी आई है। इस प्रमुख सेक्टर को संजीवनी देने की कोशिश राजस्थान के बजट में की गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज राजस्थान विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया। जीएसटी और नोटबंदी के कारण आर्थिक मंदी का शिकार बने रियल एस्टेट सेक्टर को राहत देने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


सबसे बड़ी राहत डीएलसी दरों में 10 फीसदी की कटैाती करने की घोषणा है। इससे मकान और जमीन खरीदना सस्ता होगा। इस कटौती के बाद रजिस्ट्री भी सस्ती होगी। दरअसल, रजिस्ट्री का आधार डीएलसी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगले वर्ष की डीएलसी रेट तय करने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक नहीं होगी, वहां 10 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी भी नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये घोषणाएं भी हुई

rajasthan budget: cm vasundhara raje annouse the cut off DLC rate in vidhan sabha
vasundhara raje
मुख्यमंत्री जन आवास योजना में ईडब्लूएस और एलआईजी श्रेणी व्यक्तियों के पक्ष में आवंटित आवासीय यूनिटों के दस्तावेजों पर स्टाम्प ड्यूटी में भी कमी की गई है।

अभी ईडब्ल्यूएस के आवास पर दो तथा एलआईजी के आवास पर 3.5 स्टांप ड्यूटी लगती है। इसे घटाकर क्रमश: एक फीसदी तथा दो फीसदी करने की घोषणा की है। साथ ही एग्रीमेंट से सेल डाक्यूमेंट की रजिस्ट्री का अधिकतम शुल्क 10 हजार रुपए से घटाकर एक रुपए करने की घोषणा की है।  

- मुख्यमंत्री ने मिक्स लैंड यूज के पट्टों की भूमि का मूल्यांकन वाणिज्यिक भूमि की मूल्यांकन दर से 75 फीसदी के स्थान पर 50 फीसदी की दर से करने की भी घोषणा की गई है। 

- रियल एस्टेट में मंदी को देखते हुए 3000 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल के आवासीय एवं वयवसायिक भूखंडों के मूल्यांकन पर पांच फीसदी अतिरिक्त रियायत देने की भी घोषणा की है।  

- आईटी सेक्टर, मनोरंजन तथा पर्यटन इकाइयों के लिए बहुमंजिला व्यवसायिक भवनों में स्पेस या फ्लोर खरीद पर देय स्टाम्प ड्यूटी में 50 फीसदी की छूट देने की भी घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed