{"_id":"5a52f4ec4f1c1bd3178b581e","slug":"rajasthan-bharatpur-smuggler-fire-at-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तस्करों ने की पुलिस पर फायरिंग, एक को दबोचा, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करों ने की पुलिस पर फायरिंग, एक को दबोचा, दो फरार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस पर तस्करों की ओर की जाने वाली फायरिंग की घटनाएं यहां आम हो गई। बीती रात एक बार फिर से भरतपुर के कैथवाड़ा में गो-तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी तस्करों पर कई राउंड फायरिंग की। दरअसल बीती रात को गो-तस्करी की सूचना मिलने पर जब पुलिस ने एक वाहन का पीछा किया तो उसमें मौजूद तस्करों ने पुलिस पर गोली चला दी। कैथवाड़ा एसएचओ योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने भी तस्करों पर फायर किया।
विज्ञापन
पुलिस ने भी की फायरिंग
फाइल फोटो।
मुठभेड़ में पुलिस ने एक गो-तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जबकि दो गो-तस्कर भागने में कामयाब रहे है। वहीं पुलिस ने वाहन से 13 गोवंश को मुक्त कराया है। जिन्हें नजदीक की गोशाला में भेज दिया गया है। अलवर के अतिरिक्त भरतपुर में भी गो-तस्करी ओर पुलिस पर फायरिंग की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। गौरतलब है कि अलवर और भरतपुर से गोवंश की तस्करी कर हरियाणा ले जाया जाता है।