{"_id":"5a3c925d4f1c1b502b8b5eed","slug":"rajasthan-alwar-raje-minister-bhadana-servent-fir-against-kidnapped-man","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के बेटों ने जिसका अपहरण किया उसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानें क्यों...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के बेटों ने जिसका अपहरण किया उसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानें क्यों...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में पीड़ित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेताओं व उनके परिवार की दबंगई की खबरें अक्सर आती रहती है। लेकिन राजस्थान के सामान्य प्रशासन मंत्री हेमसिंह भडाना तो दबंगई के मामले में काफी आगे निकल गए हैं।
दरअसल राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार के इस मंत्री के दो बेटों पर एक कॉलेज छात्र के अपहरण और उसके साथ मारपीट का आरोप लगा है। इसके बाद पुलिस ने मंत्री के दोनों बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन बृहस्पतिवार को मंत्री हेमसिंह भडाना के नौकर प्रधान गुर्जर ने पीड़ित तेजसिंह और उसके चार साथियों के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करा दी। ये मामला फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है।
दरसअल प्रधान गुर्जर का कहना है कि बीते 19 दिसंबर को तेजसिंह अपने कुछ साथियों के साथ मंत्री हेमसिंह भडाना के घर आया था।

घर में ही कैद कर लिया था
आरोपी सुरेन्द्र
इसके बाद इन लोगों ने घर के बाहर मंत्री के लिए अपशब्द बोले और बेटों के साथ मारपीट की। जब मंत्री व अन्य लोग घर से बाहर आए तो ये लोग भाग गए। इस घटना के बाद मंत्री के पीए रामकरण गुर्जर ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को भी दी थी। लेकिन इन लोगों की जानकारी नहीं मिल सकी थी।
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व मंत्री हेमसिंह भडाना के बेटे सुरेन्द्र सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर कॉलेज छात्र तेजसिंह का अपहरण कर लिया था। आरोप है कि ये लोग तेजसिंह को घर ले आए और उसे कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद तेजसिंह के परिवार ने मंत्री के घर पहुंचकर तेजसिंह को आजाद कराया और अस्पताल में भर्ती कराया।