{"_id":"58f046994f1c1bbc7fcf79b1","slug":"railway-took-action-in-meet-parcel-case-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट पर बवाल: तो नप गई जयपुर मंडल की डीआरएम अंजलि गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट पर बवाल: तो नप गई जयपुर मंडल की डीआरएम अंजलि गोयल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 14 Apr 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
जयपुर जंक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महावीर जयंती के दिन नौ अप्रेल को 1000 किलो मीट पर जयपुर नगर निगम और जयपुर रेलवे प्रशासन के बीच ठन गई थी। नगर निगम के जांच अधिकारी के साथ रेलवे प्रशासन की ओर से जो र्दुव्यवहार किया गया उसकी शिकायत महापौर अशोक लाहोटी ने रेल मंत्री से की थी। साथ ही लाहोटी ने रेल मंत्री को जानकारी दी थी कि महावीर जयंती व हनुमान जयंती के मौके पर मीट पार्सल की बुकिंग की जा रही है जो कि गलत है। महापौर ने स्थानीय रेलवे अधिकारियों की मीट कारोबारियों के साथ मिलिभगत का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जिसके बाद जयपुर मंडल की डीआरएम अंजलि गोयल का हटा दिया गया है। उनके स्थान पर सौम्या माथुर को नया डीआरएम लगाया गया है। वहीं गोयल को रेलवे बोर्ड में लेखा सलाहकार नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि नो अप्रेल को डीएलबी के जांच अधिकारी 1000 किलो मीट से भरे वाहन का पीछा करते हुए जयपुर जंंक्शन पहुंचे थे। जहां उन्होंने मीट की जांच करनी चाही तो रेलवे अधिकारियों से उनकी बहस हो गई। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने उन्हें आरपीएफ के हवाले कर दिया। जिसके बाद आरपीएफ ने दो घंटे तक उन्हें बैठाए रखा। उसके बाद महापौर के रेलवे अधिकारियों से बातचीत करने के बाद उन्हें छोड़ा गया।
विज्ञापन