फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rail minister suresh prabhu will flag off delhi sarai rohilla rail service on june 20

शेखावाटी में पहली बार एसी डिब्बों के साथ दौड़ेगी ट्रेन,रेलमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

Mon, 19 Jun 2017 04:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 19 Jun 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
rail minister suresh prabhu will flag off delhi sarai rohilla rail service on june 20
फाइल फोटो
रेल प्रशासन की ओर से मंगलवार को सीकर से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच त्रि-साप्ताहिक रेलसेवा का शुभारम्भ किया जाएगा। मंगलवार 20 जून को इस रेलसेवा के शुभारम्भ के लिए  रेलमंत्री सुरेश प्रभु जयपुर से रिमोट द्वारा रेलसेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी कमल जोशी ने बताया कि सीकर रेलवे स्टेशन पर आयोजित होने वाले शुभारंभ  समारोह में सीकर से लोकसभा सांसद सुमेधानन्द सरस्वती-झुंझुनूं लोकसभा सांसद संतोष अहलावत समेत शेखावाटी के अन्य जनप्रतिनिधी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


जोशी ने बताया कि गाड़ी संख्या 04701, सीकर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल रेल सेवा सीकर से दोपहर 03.40 बजे रवाना होकर रात 10.50 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। इस ट्रेन में 1 सैकंड एसी, 1 थर्ड एसी, 4 द्वितीय शयनयान श्रेणी, 4 साधारण द्वितीय श्रेणी तथा 02 गार्ड डिब्बे सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इस गाड़ी का 22 जून से दिल्ली सराय रोहिल्ला से एवं सीकर से  23 जून से त्रि-साप्ताहिक रेलसेवा के रूप में नियमित संचालन किया जाएगा। यह गाड़ी सीकर से प्रत्येक बुधवार,शुक्रवार एवं रविवार को रात 10:30 बजे चलकर सुबह 5:40 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी तो वहीं दिल्ली सराय रोहिल्ला से यह गाड़ी प्रत्येक मंगलवार,गुरुवार और रविवार को रात 10:25 बजे रवाना होकर सवेरे 5:45 बजे सीकर पहुंचेगी।


इस गाड़ी में 1 सैकंड एसी, 1 थर्ड एसी, 5 द्वितीय शयनयान श्रेणी, 6 साधारण द्वितीय श्रेणी तथा 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 15 डिब्बे होंगे। इस गाड़ी का ठहराव नवलगढ़,डूंडलोद,मुकुंदगढ़,नुवा,झूंझुुनूं,रतनगढ़,चिड़ावा,सूरजगढ़,लोहारू जंक्शन,सतनाली,महेन्द्रगढ़,कनीना खास,दहीना जैनाबाद,रेवाड़ी,पटौदी रोड,गुड़गांव,दिल्ली कैंट में होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed