फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rahul gandhi always targets Gautam Adani and cm ashok Gehlot calls him bhai BJP says tight slap on top brass

Rajasthan: राहुल अपनी जनसभाओं में अदाणी पर साधते रहे निशाना, उनको गहलोत ने कहा भाई, तो भाजपा ने किया कटाक्ष

Sat, 08 Oct 2022 03:39 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 08 Oct 2022 03:39 AM IST
सार

सीएम अशोक गहलोत 'इन्वेस्ट राजस्थान' कार्यक्रम में गौतम अदाणी के बगल में बैठे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने अदाणी को भाई कहा और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स होने पर दी बधाई।

विज्ञापन
rahul gandhi always targets Gautam Adani and cm ashok Gehlot calls him bhai BJP says tight slap on top brass
सीएम अशोक गहलोत और उद्योगपति गौतम अदाणी - फोटो : Twitter

विस्तार

राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी अक्सर उद्योगपति अदाणी को लेकर भाजपा पर निशाना साधती रही है। अपनी जनसभाओं में राहुल हमेशा कहते हैं कि केंद्र सरकार किसानों, गरीबों और आम लोगों की सरकार नहीं बल्कि अंबानी-अदाणी की सरकार है। लेकिन गौतम अदाणी गहलोत सरकार द्वारा आयोजित 'इन्वेस्ट राजस्थान' कार्यक्रम में बड़ी सौगात दे गए। उन्होंने अगले पांच से सात वर्षों में राजस्थान में 65,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।

विज्ञापन


राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत 'इन्वेस्ट राजस्थान' कार्यक्रम में गौतम अदाणी के बगल में बैठे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने अदाणी को भाई कहा और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स होने पर दी बधाई। इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि राहुल गांधी अक्सर आरोप लगाते हैं कि पीएम मोदी केवल बड़े व्यापारियों (अंबानी-अदाणी) की मदद करते हैं। यह कांग्रेस  आलाकमान के मुंह पर कड़ा तमाचा है। 
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कल तक जो था विरोदी, आज बना मनमीत, धन की जगी उम्मीद तो बदली अपनी रीत। साथ ही भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने ट्वीटर पर गहलोत और अदाणी की एक तस्वीर साझा की और कहा कि कांग्रेस आलाकमान के चेहरे पर यह एक कड़ा तमाचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत बोले राज्य में खुशहाली बढ़ी
इन्वेस्ट राजस्थान समिट-2022 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि राजस्थान का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पिछले तीन साल में तीन लाख करोड़ रुपये बढ़कर 12 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। राज्य में खुशहाली को मापने वाला ‘हैप्पीनेस इंडेक्स’ भी बढ़ा है। उन्होंने कहा, सरकार की अनुकूल नीतियों, सड़क-बिजली जैसे बेहतर बुनियादी ढांचे, कुशल कामगार और बेहतर कानून व्यवस्था से राज्य निवेश के लिए अनुकूल गंतव्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि राजस्थान आज 23,000 मेगावॉट बिजली पैदा करता है। राज्य में एक समय तीन से चार मेगावॉट पवन ऊर्जा की क्षमता थी जो आज 4,500 मेगावॉट हो चुकी है। वहीं सौर ऊर्जा क्षमता भी 10,000 मेगावॉट है।

राज्य ने पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया
अपनी सरकार की नीतियों का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि राज्य ने 2019 में एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) के लिए काम को सुगम बनाने के लिए अधिनियम बनाया। नीति के तहत किसी भी प्रकार की स्वीकृति और जांच-निरीक्षण को लेकर पांच साल की छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य ने पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया है। इससे इस क्षेत्र को उल्लेखनीय लाभ मिलने की उम्मीद है।

ये दिग्गज रहे मौजूद
निवेश सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में अडाणी समूह के प्रमुख गौतम अडाणी, वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, टाटा पावर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के सीईओ और प्रबंध निदेशक अनीश शाह, डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के चेयरमैन और वरिष्ठ प्रबंध निदेशक अजय एस श्रीराम और नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन सीके बिड़ला समेत तमाम कारोबारी दिग्गज मौजूद थे। हालांकि, आर्सेलर मित्तल के एलएन मित्तल स्वास्थ्य कारणों से सम्मेलन में शामिल नहीं हो पाए।

अदाणी और गहलोत की गुफ्तगू रही चर्चा में, दोनों ने एक दूसरे की जमकर तारीफ की
अक्सर कांग्रेस के निशाने पर रहने वाले उद्योगपति गौतम अदाणी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गुफ्तगू काफी चर्चा में रही। दोनों ने अपने संबोधनों में एक दूसरे की जमकर तारीफ की। गहलोत ने अदाणी को भाई कहते हुए संबोधित किया और कहा, गौतम भाई गुजरात की बात कर रहे थे। गुजराती हमेशा से बहुत सक्षम रहे हैं, यहां तक कि आजादी से पहले भी। वहीं, अदाणी ने गहलोत के तेजी से निर्णय लेने की जमकर तारीफ की। इस दौरान अदाणी ने आने वाले 5 से 7 सालों में राज्य में 65,000 करोड़ रुपये के नए निवेश का वादा किया। साथ ही राजस्थान सरकार की कई अनोखी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की तारीफ भी की।

कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया
कांग्रेस शासित राजस्थान में अदाणी को निवेश के लिए आमंत्रित करने और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वागत पर पार्टी ने स्पष्ट किया कि वे बिजनेस के पक्ष में हैं लेकिन एकाधिकार विरोधी हैं। पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, हम बिजनेस के खिलाफ कतई नहीं हैं। प्रॉफिट एक खराब शब्द नहीं है, लेकिन एकाधिकार, जो क्रिएट करने का काम किया है, हर पोर्ट, हर एयरपोर्ट एक आदमी के नाम, बैंक का लोन एक आदमी के नाम, 5.5 लाख करोड़ का लोन राइट ऑफ एक आदमी के, वो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिजनेस को पनपना चाहिए। बिजनेस पनपेगा, तभी नौकरियां बनेंगी, रोजगार बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed