{"_id":"594be6714f1c1bfb148b45dc","slug":"postponement-of-the-agitation-revenue-officer-will-return-to-work-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन स्थगित: कल से काम पर लौटेंगे राजस्व अधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन स्थगित: कल से काम पर लौटेंगे राजस्व अधिकारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
काम पर लौटेंगे राजस्व अधिकारी
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में पिछले नौ दिनों से सामूहिक अवकाश पर चल रहे राजस्व कर्मचारियों ने गुरुवार को आंदोलन स्थगित कर दिया। प्रदेश के प्रमुख सचिव से वार्ता के बाद राजस्व सेवा परिषद ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया और देर शाम को आंदोलन स्थगन की घोषणा कर दी।
राजस्व सेवा परिषद के बैनर तले प्रदेश में पदस्थापित नायब तहसीलदार, गिरदावर, पटवारी और उपपंजीयक गत 14 जून से सामूहिक अवकाश पर चल रहे थे। गुरुवार को प्रमुख सचिव राजस्व और जिला कलेक्टर से हुई वार्ता हुई। जिसमें राजस्व अधिकारियों की 11 सूत्री मांगों पर वेतनमान और प्रमोशन के लिए कमेटी का गठन करने और अन्य आश्वासन मिलने के बाद राजस्व सेवा परिषद ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया।
गौरतलब है कि प्रदेश में करीब 12 हजार राजस्व कर्मचारी अधिकारी है। जो कि अब शुक्रवार से काम पर लौट आएंगे। उनके सामूहिक अवकाश पर जाने के बाद आमजन के काम अटक गए थे। अब उन्हें भी राहत मिल सकेगी।