{"_id":"64188fc64f8a2b1c5602bd58","slug":"politics-over-formation-of-new-district-in-rajasthan-and-damage-to-crop-due-to-hailstorm-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Politics: नए जिले बनने और ओलावृष्टि से फसल खराबे पर हो रही राजनीति, जानिए किसने क्या कहा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Politics: नए जिले बनने और ओलावृष्टि से फसल खराबे पर हो रही राजनीति, जानिए किसने क्या कहा...
Mon, 20 Mar 2023 10:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 20 Mar 2023 10:24 PM IST
सार
शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने जयपुर में सोमवार को कहा कि नए जिले बनने के साथ ही BJP जनता को कर रही भ्रमित है। एक साथ इतने जिले बनना पहली बार हुआ है। वहीं, फसल खराबे पर कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि विपक्ष केवल हल्ला मचाने का काम कर रहा है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में जब से नए जिले बनाने की घोषणा की गई है तब से ही उसपर राजनीति गरमाई हुई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के फैसले की कोई नेता सराहना कर रहा है तो कोई उसे गलत कदम बता रहा है। अब इस मामले पर शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला का बयान सामने आया है।
‘BJP जनता को कर रही भ्रमित’
बीडी कल्ला ने जयपुर में सोमवार को कहा कि नए जिले बनने के साथ ही BJP जनता को कर रही भ्रमित है। एक साथ इतने जिले बनना पहली बार हुआ है। जिले बनाने को लेकर सरकार ने राम लुभाया कमेटी बनाई थी। लगातार अलग-अलग क्षेत्रों से जिले बनाने की मांग उठ रही थी। उसके बाद मुख्यमंत्री ने जिले बनाकर जनता को सौगात दी है। जिले बनने से वहां के लोग मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर रहे हैं।
ओलावृष्टि से फसल खराबे पर मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि आपदा मंत्री ने जिला प्रशासन को गिरदावरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। गिरदावरी कराकर जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन
‘मुख्यमंत्री ने जनता को विकास की बरसात दी है’
फसल खराबे पर कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि अभी आठ जिलों से फसल खराबे को लेकर गिरदावरी की रिपोर्ट आई है और जिलों से भी रिपोर्ट आना बाकी है। 21 लाख 12 हजार किसान ओलावृष्टि से प्रभावित हुए हैं। फसल कटने के बाद खराब होने पर प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना के तहत मुआवजा दिया जाता है।
पिछले चार साल में 18,000 करोड़ रुपये हमारी सरकार ने किसानों को दिए हैं। विपक्ष केवल हल्ला मचाने का काम कर रहा है। जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा देने का काम किया जाएगा।
इस दौरान गोविंदराम मेघवाल ने विपक्ष पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सदन में कहते हैं कि सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों को 33% से कम खराबा दिखाने के आदेश दिए हैं। गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि मुझे बड़ा दुख होता है कि बीजेपी किसानों के नाम पर राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता को विकास की बरसात दी है।
‘जल्द लिया जाएगा किसानों के नुकसान की भरपाई का निर्णय’
कांग्रेस विधायक रघु शर्मा ने कहा कि पिछले तीन दिन से राजस्थान में कई जिलों में ओलावृष्टि हुई है। इस दौरान कई जगह किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं। फसल खराब से किसानों की कमर टूट गई है। मुझे उम्मीद है 15 दिन में मुख्यमंत्री किसानों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। 33% से अधिक फसल खराब होती है तो सरकार मुआवजा देती है। मुझे उम्मीद है हमारी सरकार तीन दिन के अंदर युद्ध स्तर पर गिरदावरी करवाएगी।
उन्होंने कहा कि जल्द ही किसानों के नुकसान की भरपाई का निर्णय लिया जाएगा। मेरी राजस्थान के किसानों से अपील है कि आपको घबराने की जरूरत नहीं है। किसानों के मामले में मुख्यमंत्री संवेदनशील हैं। जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।