{"_id":"63f5aeeb53c12c469e0ad71d","slug":"politics-aap-mp-sandeep-pathak-will-discuss-plans-to-strengthen-organization-for-rajasthan-elections-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: राजस्थान चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत बनाने की योजनाओं पर चर्चा करेंगे AAP सांसद संदीप पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: राजस्थान चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत बनाने की योजनाओं पर चर्चा करेंगे AAP सांसद संदीप पाठक
Wed, 22 Feb 2023 11:28 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:28 AM IST
सार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक कार्यकर्ताओं से संवाद करने राजस्थान पहुंचे। वह आगामी चुनाव के मद्देनजर 22 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक राजस्थान के कई क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में 22 फरवरी को उदयपुर, 23 फरवरी को कोटा, 24 फरवरी को अजमेर और पाली, 25 फरवरी को जोधपुर, 26 फरवरी को बीकानेर और आखिर में 27 फरवरी को झुंझुनू और जयपुर में संवाद कार्यक्रम होगा। आप राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने कहा, राजस्थान में बदलाव की जरूरत है और यह तभी संभव है जब हमारा संगठन मजबूत होगा। जबसे हमने राजस्थान में सदस्यता अभियान की शुरुआत की है।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद पाठक ने कहा, लगातार लोग आप से जुड़ रहे हैं और संगठन को मजबूत कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि राजस्थान से ज्यादा से ज्यादा लोग इस संगठन का हिस्सा बनें और जनता के हित के लिए राजस्थान में बदलाव की ओर काम करें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पारदर्शिता में विश्वास रखती है। इसलिए हम चाहते हैं कि सभी कार्यकर्ता इस संवाद के जरिए अपने मन की बात खुलकर हमसे साझा करें।
विज्ञापन
इस संवाद कार्यक्रम के जरिए हमें कार्यकर्ताओं को समझने में मदद मिलेगी और वह भी हमें समझ सकेंगे। किसी भी मजबूत संगठन के लिए तालमेल बहुत जरूरी है। तालमेल अच्छा होगा तभी चुनाव की नीव मजबूत बनेगी। राजस्थान चुनाव प्रभारी एवं आप विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि अभी चुनाव में एक साल का समय है। इसलिए इस पूरे समय में सकारात्मकता बनाए रखना जरूरी है। संगठन के एक-एक साथी से सुझाव लेंगे और फिर बैठकर चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन