फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   police give the clean chit of six accused in case of pehlu khan murder case

राजस्थानः जिन पर था पहलू खान की हत्या का आरोप, पुलिस ने उन्हें दी क्लीन चिट

Thu, 14 Sep 2017 06:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 14 Sep 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
police give the clean chit of six accused in case of pehlu khan murder case
पहलू खान - फोटो : फाइल फोटो
कथित गौतस्कर पहलू खान हत्या मामले की जांच में आज नया मोड़ आ गया। इस मामले में जिन छह लोगों पर ईनाम घोषित किया था, पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिन छह लोगों पर पहलू खान की हत्या का आरोप था, राजस्थान पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है। अब इस मामले में राजनीति भी गरमा गई है। आज ही जयपुर में आयोजित हो रहे साझी विरासत सम्मलेन मेंं सम्मलित होने आए कई पार्टीयों के नेताओं ने पुलिस की जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इसी वर्ष एक अप्रेल को अलवर के बहरोड़ में गौवंश ले जा कथित गौतस्करों के साथ कथित गौरक्षकों ने मारपीट की थी, जिसमें पहलू खान की मौत हो गई थी। पहलू खान के साथ गाड़ी में 15 लोग और थे, जिनके साथ मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट का वीडियो हो गया था वायरल, फिर रखा था ईनाम

police give the clean chit of six accused in case of pehlu khan murder case
फाइल फोटो।
गौरतलब है कि उस मारपीट में कथित गौतस्कर पहलू खान को गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद उसे व अन्य घायलों को बहरोड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां ईलाज के दौरान पहलू खान की मौत हो गई थी। इसके बाद इस मामले की गूंज देश की संसद तक में सुनाई दी थी।

घटना के बाद पुलिस ने पुलिस ने ओम यादव, हुक्म चंद यादव, सुधीर यादव, जगमाल यादव, नवीन सैनी व राहुल शर्मा, छह आरोपियों के खिलाफ पांच-पांच हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया था।

हालांकि बाद में राज्य सरकार ने यह स्पष्ट भी किया था कि इन लोगों के पास गौवंश को ले जाने के कोई वैध पेपर नहीं थे। वहीं घटना के वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कई लोगों को आरोपी बनाया था। 

इस आधार पर मिली क्लीन चिट

police give the clean chit of six accused in case of pehlu khan murder case
फाइल फोटो।
इसके बाद पुलिस ने ओम यादव, हुक्म चंद यादव, सुधीर यादव, जगमाल यादव, नवीन सैनी व राहुल शर्मा को गिरफ्तार किया था। लेकिन इन सभी को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। इस मामले में पुलिस ने इन छह लोगों के साथ 200 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

जांच के अनुसार घटना के दिन इन लोगों की मोबाइल लोकेशन किसी अन्य स्थान की थी। साथ ही राठ गौशाला के कर्मचारियों के बयान को भी आधार क्लीन चिट के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed