{"_id":"5968d0504f1c1b58088b4fc7","slug":"police-caught-opium-smuggler","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लापरवाह अंदाज' देख पुलिस को हुआ शक, पकड़ा तो निकला तस्कर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'लापरवाह अंदाज' देख पुलिस को हुआ शक, पकड़ा तो निकला तस्कर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 14 Jul 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
अफीम तस्कर को पकड़ा पुलिस ने
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का चकमा देने के लिए एक तस्कर ने लापरवाह बनने का नाटक किया। पर जरुरत से ज्यादा समझदारी दिखाना उसे भारी पड़ गया।
मामला कोटा का है। कोटा रेलवे पुलिस ने आज एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 800 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपी शंकर सिंह को इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस से पकड़ा, आरोपी शंकर झालावाड़ के गंगधार का रहने वाला है जो यह अफीम करनाल में किसी को सप्लाई करने जा रहा था।
जीआरपी थानाधिकारी गंगा सहाय ने बताया कि आरोपी एक पोलीथीन में लटकाकर अफीम ले जा रहा था ताकि पुलिस को शक ना हो। आरोपी की गतिविधि संदिग्ध लगी तो उसकी तलाशी ली और वह पकड़ा गया। फिलहाल आरोपी शंकर से अफीम खरीद फरोख्त के बारें में पूछताछ की जा रही है।