{"_id":"594f6d164f1c1ba16c8b4796","slug":"place-here-in-the-name-of-your-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल:अपनी बेटी के नाम से यहां लगाएं पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल:अपनी बेटी के नाम से यहां लगाएं पेड़
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
पौधरोपण करते कलक्टर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर में जिला कलक्टर की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति अपनी बेटी के नाम से पेड़ लगा सकेगा।
जानकारी के अनुसार, अलवर के कटी घाटी के समीप कन्या उपवन उद्यान को निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जिला कलक्टर राजन विशाल सहित अन्य वन अधिकारियों ने उद्यान के लिए जगह चिन्हित की है। कलक्टर ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत बच्ची के परिजन इस उद्यान में उसके नाम से पेड़ लगा सकेंगे और उसकी अपनी बच्चों की तरह देखरेख भी करेंगे। इसके लिए बाकायदा बेटी के नाम से पेड़ के पास बोर्ड भी लगाया जाएगा, ताकि अन्य लोग भी पौधरोपण के प्रति प्रेरित हो सकें।
साथ ही, जिला कलक्टर ने अमृत योजना के 2 वर्ष पूर्ण होने पर यहां शहर के नेहरू गार्डन में पौधरोपण कीया। इस मौके पर उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलेभर में अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाए।