फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Petrol tanker overturned in Jaipur

Rajasthan: जयपुर में पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा, रिसाव के कारण आननफानन में 2.5 किमी तक रोका गया ट्रैफिक

Sun, 01 Jan 2023 01:35 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 01 Jan 2023 01:35 PM IST
सार

टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। पेट्रोल के रिसाव होने पर स्थानीय लोग दहशत में आ गए थे।

विज्ञापन
Petrol tanker overturned in Jaipur
जयपुर में पेट्रोल टैंकर पलटा - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर में जमवारामगढ़ रोड पर शनिवार रात पेट्रोल से भरा एक टैंकर पलट गया। पेट्रोल के रिसाव से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर तक दोनों तरफ से ट्रैफिक को बंद करवाया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रात करीब 9 बजे जमवारामगढ़ रोड पर एक टैंकर अनियंत्रित होकर पिकअप के बोनट पर पलट गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर टैंकर छोड़कर फरार हो गया। लोग दहशत में आ गए। आननफानन में पुलिस को सूचना दी गई। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर दोनों तरफ से ट्रैफिक को बंद कर दिया। पुलिस ने एचपीएसएल के इंजीनियर्स को बुलाकर टैंकर को खाली करवाया। जिसके बाद रविवार सुबह ही ट्रैफिक को दोबारा चालू किया गया।

विज्ञापन


पुलिस और स्थानीय लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि बिजली के तारों से चिंगारी नहीं निकली थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने बताया कि फरार ड्राइवर के मिलने के बाद ही पता चलेगा कि टैंकर कैसे पलटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed