फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   passenger luggage left in dubai, create ruckus in airpor

दुबई में छूटा यात्रियों का लगेज, जयपुर एयरपोर्ट पर हंगामा

Wed, 22 Mar 2017 10:21 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 22 Mar 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
passenger luggage left in dubai, create ruckus in airpor
जयपुर एयरपोर्ट
जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह दुबई से जयपुर पहुंचे यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। दरसल स्पाईस जेट की दुबई से जयपुर आने वाली फ्लाईट सुबह करीब नौ बजे जयपुर पहुंची। इस फ्लाईट से करीब 80 यात्री जयपुर आए थे। लेकिन जब यात्री बैगेज काउंटर पर समान लेने पहुंचे तो उन्हें पता लगा कि उनका समान तो आया ही नहीं है। जब यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया तो उन्हें एयरलाइंस की ओर से जानकारी दी गई कि उनका सामान दुबई ही रह गया हैं। उन्हें लगेज अब तीन दिन बाद मिल सकेगा। इसके एयरपोर्ट पर यात्रियों और कर्मचारियों के बीच काफी बहस हुई व हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन


नहीं समझ आया कारण
एक यात्री ने बताया कि एयरलाइंस की ओर से स्पष्ट नहीं बताया जा रहा है कि सामान दुबई क्यों रह गया। उन्होंने बताया कि पे लोड एक कारण हो सकता है। अब यात्रियों के सामने परेशानी यह है कि जयपुर से अधिकतर यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स है लेकिन सामान नहीं मिलने के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। जबकि स्पाइस जेट के कर्मचारियों का कहना है कि यात्रियों का सामान उन्हें तीन दिन बाद ही मिल सकेगा। साथ ही सामान लेने के लिए यात्रियों को जयपुर एयरपोर्ट ही आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed