{"_id":"593011ed4f1c1b1e10bdac60","slug":"panther-rescued-from-bhiwadi-industrial-area-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवाड़ी: औद्योगिक क्षेत्र में घुसे पैंथर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवाड़ी: औद्योगिक क्षेत्र में घुसे पैंथर को पकड़ा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 01 Jun 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रल एक्साइज कार्यालय में पैंथर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर के भिवाड़ी के केंद्रीय उत्पाद शुल्क कार्यालय के पास आये पैंथर को आखिर कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग व पुलिस की टीम ने ट्रैंकुलाइज कर पकड़ लिया। पैंथर के पकड़े जाने से जहां प्रशासन ने राहत की सांस ली वहीं आमजन को भी राहत मिली।
औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी स्थित बाईपास के पास केंद्रीय उत्पाद शुल्क कार्यालय परिसर में ब्रहस्पतिवार सुबह एक पैंथर नजर आया जिसके बाद परिसर में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया वहीं आसपास के लोगों में भी दहशत का महौल हो गया। सूचना मिलते ही भिवाड़ी डीएसपी सिद्धांत शर्मा पुलिस के साथ पहुंचे लेकिन कई घंटों की मशक्कत के बाद पैंथर दिखाई नहीं देने पर पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी।
रेंजर रमाकांत शर्मा वन विभाग की टीम के साथ भिवाड़ी पहुंचे और पैंथर को पकड़ने का प्रयास किया। वन विभाग की टीम को शाम के समय पैंथर दिखाई दिया जिसके बाद उसे ट्रैंकुलाइज करने के प्रयास में अचानक पैंथर ने वनकर्मी हेमंत पर हमला कर दिया जिससे हेमंत घायल हो गया लेकिन टीम ने किसी तरह पैंथर को पिंजरे में कैद कर लिया ।
विज्ञापन
पैंथर को पकड़ने के बाद टीम अलवर के लिए रवाना हो गई। भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में घुसा पैंथर तो पकड़ा गया लेकिन ये आया कहां से इसका जवाब ना तो वन विभाग के पास है और ना ही विशेषज्ञों के पास।