फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmavati controversy : No change in GHUMAR should be complete song ban only

'घूमर' गाने में बदलाव नहीं, बल्कि पूरा गाना ही बैन होना चाहिए - कालवी

Sat, 30 Dec 2017 04:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 30 Dec 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
padmavati controversy : No change in GHUMAR should be complete song ban only
संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावती' के नाम और 'घूमर' गाने में बदलाव की चर्चाओं ने फिर विवादों को हवा दे दी है।
विज्ञापन



सेंट्रल बोर्ड आॅफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) की ओर से फिल्म 'पद्मावती' और इसके 'घूमर' गाने में संशोधन के बाद U/A प्रमाण पत्र जारी करने की मीडिया में खबरें आने के बाद करणी सेना ने अपनी बात रखी है।

करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी के अनुसार फिल्म को देखने वाला इतिहासकारों का पैनल उनके सम्पर्क में है और कालवी ने दावा किया कि फिल्म देखने के बाद पैनल ने बोर्ड को साफ कहा है कि ये फिल्म रिलीज ही नहीं हो सकती है। इसमें बहुत खामियां हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैने भी फिल्म के नाम व घूमर गाने में बदलाव को लेकर चर्चाएं सुनी हैं। उन्होंने कहा कि इस गाने में बदलाव नहीं, बल्कि ये गाना ही बैन होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पैनल में शामिल इतिहासकारों ने भी इस गाने पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड ने कहा क्या और किया क्या - कालवी

padmavati controversy : No change in GHUMAR should be complete song ban only
लोकेन्द्र सिंह कालवी
लोकेन्द्र सिंह कालवी ने सीबीएफसी की ओर से बनाए गए पैनल में शामिल इतिहासकारों की संख्या को लेकर भी सवाल उठाया। कालवी ने कहा कि वे तो इतिहासकार नहीं है, ऐसे में उनका फिल्म देखने या न देखने का सवाल ही नहीं उठता।

उनका आरोप है कि बोर्ड ने फिल्म को देखने के लिए बनाए गए पैनल में 9 इतिहासकारों को शामिल करने की बात कही थी, जबकि केवल 3 इतिहासकारों को ही फिल्म दिखाई गई। ऐसे हालात देखकर तो यही कहा जा सकता है कि फिल्म को लेकर खड़े हुए विवाद पर लोगों को गुमराह करने के लिए कोई खेल खेला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed