फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmavat controversy- sanjay leela bhansali ready to show padmavat in court

भंसाली कोर्ट को 'पद्मावत' दिखाने को तैयार, लेकिन रखी ये शर्त

Tue, 23 Jan 2018 02:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 23 Jan 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
padmavat controversy- sanjay leela bhansali ready to show padmavat in court
Padmavat
निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली अपनी विवादित फिल्म 'पद्मावत' को हाईकोर्ट को दिखाने के लिए तैयार हैं, लेकिन एक शर्त पर।
विज्ञापन


भंसाली और अन्य कलाकारों के खिलाफ धार्मिक भावना आहत करने को लेकर राजस्थान के नागौर जिले के डीडवाना में दर्ज एफआईआर को निरस्त करने को लेकर फिल्म भंसाली की याचिका पर आज राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश संदीप मेहता ने मामले पर सुनवाई करते हुए फिल्म निर्माता के वकील से पूछा कि वह कोर्ट को फिल्म दिखाने के लिए तैयार हैं। इस पर वकील ने कहा कि वह फिल्म को दिखाने के लिए तैयार हैं, लेकिन जिस तरह का फिल्म को लेकर के विरोध-प्रदर्शन हो रहा है, उससे उन्हें आशंका है कि कहीं उनके फिल्म प्रिंट को लेकर कोई अप्रिय घटना नहीं हो जाए। वकील ने कहा कि उन्हें पहले पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया जाए।
विज्ञापन

कोर्ट ने सरकार से पूछा ये सवाल

padmavat controversy- sanjay leela bhansali ready to show padmavat in court
PADMAVATI

इस पर राजस्थान हाईकोर्ट ने सरकारी वकील से पूछा कि क्या सरकार पूरी सुरक्षा देने के लिए तैयार है। जिस पर सरकारी अधिवक्ता ने इसके लिए समय मांगा, फिर कोर्ट ने सरकार को जवाब के लिए  2 फरवरी तक का समय दिया।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने वाले व्यक्ति के वकील से पूछा कि जिस समय आपने एफआईआर दर्ज करवाई उस समय फिल्म की शूटिंग चल रही थी। ऐसे में बिना फिल्म देखे आप कैसे कह सकते हैं कि इस फिल्म से धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। इस पर वकील ने कई पुस्तकों का हवाला दिया। जिस पर कोर्ट ने असंतोष जाहिर किया। अब इस मामले में अगली सुनवाई 2 फरवरी को होगी।
 

गौरतलब हैं कि पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने कहा था  कि रिलीज से पहले एक बार कोर्ट में ही फिल्म को प्रदर्शित किया जाए। हाईकोर्ट ने परिवादी के वकील को आज का समय दिया था। नागौर के डीडवाना में 17 फरवरी 2017 को दर्ज एफआईआर को निरस्त कराने की याचिका थी।  जिसमें संजय लीला भंसाली,अभिनेता रणवीरसिंह व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के खिलाफ एफआईआर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed